Google Analytics —— Meta Pixel

Nayapara Balodabazar News : नयापारा में विहिप-बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, युवाओं ने लिया गौसेवा व राष्ट्र सेवा का संकल्प

Nayapara Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले के ग्राम नयापारा स्थित हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नवीन कार्यकारिणी का गठन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur Bus Truck Accident: बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्री बस और ट्रक की टक्कर, 20 घायल

दुर्व्यसन, दुराचार व सामाजिक बुराइयों से दूर रहने कहा

मुख्य वक्ता विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने युवाओं को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और उन्हें दुर्व्यसन, दुराचार व सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए हिंदू समाज के हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं की सफाई, हर मंगलवार व शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, नियमित बैठकें और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का सुझाव दिया। (Nayapara Balodabazar News)

इस अवसर पर ग्राम नयापारा निवासी पूर्व सरपंच राजेंद्र जायसवाल को डमरू खंड विहिप अध्यक्ष तथा आदित्य कुमार यदु को बजरंग दल खंड संयोजक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही ग्राम स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया:

  1. ग्राम अध्यक्ष: आनंद साहू
  2. उपाध्यक्ष: सालिक राम पाल
  3. मंत्री: भुवनेश्वर यादव
  4. सह-मंत्री: योगेश साहू
  5. सत्संग प्रमुख: गोविंद गिरी गोस्वामी
  6. बजरंग दल संयोजक: यंगम साहू
  7. सह-संयोजक: रंजीत साहू
  8. साप्ताहिक मिलन प्रमुख: मुकेश पाल
  9. गौरक्षा प्रमुख: राम अवतार यादव
  10. अखाड़ा प्रमुख: सर्वसम्मति से नियुक्त

बैठक में जिला अखाड़ा प्रमुख रवि यादव, नगर संयोजक दिनेश यादव, विहिप नगर प्रतिनिधि आयुष बरनवाल समेत ग्राम के कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Nayapara Balodabazar News)

युवाओं—मेघनाथ सेन, थानेश्वर देवदास, दीपक पाल, दीपक रजक, मनीष पाल, अनिल कुमार, नवीन पटेल, कृष्ण कुमार साहू, टिकेश्वर पटेल, ओमप्रकाश, धरम निषाद, मोहन पाल, दिपेश पाल आदि—ने हिन्दू समाज, गौसेवा, गांव और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। (Nayapara Balodabazar News)

कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के जयघोष और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!