Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Bus Truck Accident: बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्री बस और ट्रक की टक्कर, 20 घायल

Bilaspur Bus Truck Accident: बिलासपुर ज़िले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तखतपुर के पथरिया मोड़ के पास एक यात्री बस की सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें :- Malkharoda Bike Harvester Accident: मालखरौदा में सड़क हादसा, बाइक-हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही थी यात्री बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस (क्रमांक CG 10 G 0323) मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही थी। दूसरी दिशा से तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही थी। पथरिया मोड़ पर दोनों वाहनों की तेज गति के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। (Bilaspur Bus Truck Accident)

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। (Bilaspur Bus Truck Accident)

घायलों में ये शामिल हैं:

  1. संतोष साहू (50), मुंगेली
  2. दुर्गा सप्रे (4), मुंगेली
  3. नरेसिया सप्रे, मुंगेली
  4. झूल बाई (45), मुंगेली
  5. तोप सिंह (56), सोढार
  6. रजनी यादव (40), सेतगंगा
  7. सनत साहू (32), दुल्लापुर
  8. कुमारी यदु (17), लगहा
  9. परेटन बाई (36), फंदवानी
  10. राकेश दास (41), फंदवानी
  11. महावीर ध्रुव (39), मुंगेली
  12. महेंद्र वस्त्रकर (34), सीपत
  13. मधुर वस्त्रकर, सीपत

मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक चालक की पहचान और उसकी जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई चल रही है। हादसे के कारण इस मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। (Bilaspur Bus Truck Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!