वर्ल्ड कप में दूसरा मैच जीता नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका के बाद बांग्लादेश को हराया

NED Vs BAN: नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच जीता है। डच टीम ने कोलकाता में बांग्लादेश को 87 रन से हराया है। नीदरलैंड ने इससे पहले साउथ अफ्रीका को भी हराया था। डच टीम दूसरी जीत के साथ टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से ज्यादा मैच जीत चुका है। इंग्लैंड अब तक एक ही मैच जीत सका और पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर हैं। ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस जीतकर नीदरलैंड ने पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 229 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 68 रन बनाए। वहीं पॉल वान मीकरन ने 4 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:- विश्व कप में कुल रनों के मामले में वॉर्नर ने कोहली को छोड़ा पीछे, जानिए पहले नंबर पर कौन ?
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराने के बाद इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के 2 जीत से 4 पॉइंट्स हो गए। टीम को 4 हार भी मिली। इसलिए टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं डच टीम की जीत से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 10वें नंबर पर पहुंच गया है। उनके पास 5 मैचों में एक ही जीत है। 6 में से 5 मैच हार चुकी बांग्लादेश टीम 2 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। उनका रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है। 10 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका पहले और 10 ही पॉइंट्स के साथ मेजबान भारत दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया रन रेट बेहतर नहीं होने के कारण दूसरे नंबर पर है। (NED Vs BAN)
A crucial spell from pacer Paul van Meekeren helped Netherlands garner a classic win in Kolkata 👊
It also wins him the @aramco #POTM 🎉#CWC23 | #NEDvBAN pic.twitter.com/638VhxYdxu
— ICC (@ICC) October 28, 2023
डच टीम ने बांग्लादेश को 87 रन से हराते हुए अपना 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत के मामले में डच टीम का पिछला रिकॉर्ड 64 रन का था। टीम ने 2003 के वर्ल्ड कप में नामीबिया को ब्लमफोन्टेन के मैदान पर हराया था। नीदरलैंड से तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बास डे लीडे को 2 सफलताएं मिली। वहीं आर्यन दत्त, लॉगन वान बीक और कॉलिन एकरमैन को 1-1 विकेट मिला। इधर, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.2 ओवर में 388 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन ही बना सकी। (NED Vs BAN)
Netherlands pulled off yet another stellar win in #CWC23 as they beat Bangladesh at Eden Gardens 🤩#NEDvBAN 📝: https://t.co/GrSfCMbzj2 pic.twitter.com/KExeIXi226
— ICC (@ICC) October 28, 2023



