Google Analytics —— Meta Pixel

2 जगहों पर भीषण हादसे से 67 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Kazakhstan Egypt Accident: कजाकिस्तान और मिस्र में भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 67 लोगों की मौत हो गई है। इन हादसों में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मिस्र में एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गई, जिससे 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं 63 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक कार से पेट्रोल लीक होने के कारण कई गाड़ियां टकरा गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। वहीं कजाकिस्तान की एक खदान में आग लगी। मिनिस्ट्री फॉर इमरजेंसी सिचुएशन के मुताबिक यहां 32 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त खदान में 252 लोग काम कर रहे थे। इनमें से 206 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 14 लोग लापता हैं। 18 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में दूसरा मैच जीता नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका के बाद बांग्लादेश को हराया

हादसा मिस्त्र की राजधानी काहिरा से 132 किलोमीटर दूर बहेरा इलाके में हुआ। एक पैसेंजर बस भी इस हादसे का शिकार हुई। हालांकि बस में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि ये एक मल्टी व्हीकल कॉलिजन था, जिसमें एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसा हाईवे पर हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही इमरजेंसी सर्विसेज घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कजाकिस्तान की स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल की कोस्टेंको इलाके में स्थित खदान में आग लगी। यहां मीथेन गैस लीक होने से धमाका हुआ। फिर आग लग गई।2 महीने पहले भी इस कपंनी की कारागांडा इलाके में स्थित खदान में हादसा हुआ था। तब भी आग लगी थी और 4 लोगों की मौत हुई थी। (Kazakhstan Egypt Accident)

इसी खदान में नवंबर 2022 में मीथेन गैस लीक हुई थी। 5 लोग मारे गए थे। 4 लोग घायल हुए थे। बता दें कि कजाकिस्तान में आर्सेलर मित्तल की कोयले की 15 खदाने हैं। हादसे पर राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने दुख जताया है। उन्होंने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने अपनी कैबिनेट से इस कंपनी में इन्वेस्टमेंट नहीं करने की बात कही है। हादसे के बाद खदानों में काम करने वालों की सेफ्टी को लेकर कंपनी और सरकार दोनों पर ही सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि दुनियाभर में सड़क हादसों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसमें भारत का नाम भी शामिल हैं। इंडिया में रोजाना सड़क हादसे की खबर सामने आती है। इससे रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। (Kazakhstan Egypt Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!