
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार हो गया है। संजीव को पकड़ने में 11 महीने बाद STF को सफलता हाथ लगी। संजीव सॉल्वर गैंग का सरगना माना जाता है, हाल ही में पुलिस ने इसके ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था।
यह भी पढ़े :- भारतमाला घोटाले में EOW का एक्शन: 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा, पूर्व SDM-तहसीलदार निशाने पर
पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में पहले ही मुखिया के बेटे समेत 36 लोग पकड़े जा चुके हैं। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी से इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
बिहार एसटीएफ और ईओयू की टीम संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। पुलिस मानती है कि वह पेपर लीक की मुख्य कड़ी है। उससे पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बिहार पुलिस की ईओयू ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में कई सॉल्वर और बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि संजीव मुखिया नीट पेपर लीक का मुख्य साजिशकर्ता है। मामला सामने आने के बाद वह भाग गया था।
बाद में, इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया, लेकिन मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का पता नहीं चल पाया। आखिरकार, बिहार पुलिस की एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया।
अब खुलने शुरू होंगे NEET Paper Leak के असली राज
पुलिस का कहना है कि संजीव मुखिया पेपर लीक की मुख्य कड़ी है। इसका मतलब है कि वह इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ के बाद कई राज खुलेंगे।