31 मई को भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री, इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

Nepal PM India Tour: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल उर्फ प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत के दौरे पर रहेंगे। बीते साल दिसंबर में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रचंड पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। प्रचंड के साथ बेटी गंगा भी भारत आ रही हैं। इसके अलावा करीब 50 लोग भी इस दौरे पर उनके साथ रहेंगे। इनमें मंत्रियों के अलावा अफसर और जर्नलिस्ट्स शामिल हैं। दोनों देशों के बीच बॉर्डर से जुड़े मामलों पर भी बातचीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड को भारत आने का न्योता दिया था।

यह भी पढ़ें:- दूसरी बार तुर्किये के राष्ट्रपति बनेंगे एर्दोगन, 20 साल से सत्ता में काबिज

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रचंड के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौते भी हो सकते हैं। भारत और नेपाल के बीच बॉर्डर से जुड़े कुछ पुराने विवाद हैं। माना जा रहा है कि इनसे जुड़ा कोई समझौता भी सामने आ सकता है। नेपाल की कुछ पार्टियों ने कहा है कि प्रचंड को भारत के साथ बॉर्डर इश्यूज पर जरूर बात करनी चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से कई बार रिश्तों में तनाव आ जाता है। कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा वो बॉर्डर पॉइंट्स हैं, जिन पर दोनों देशों के दावे हैं। हालांकि नेपाल सरकार भी मानती है कि बॉर्डर इश्यूज पर जल्द कोई समझौता होना आसान नहीं है, क्योंकि इन पर बातचीत चल रही है और इसमें वक्त लग सकता है। (Nepal PM India Tour)

वहीं दोनों देशों ने बॉर्डर से जुड़े मामलों को हल करने की जिम्मेदारी बाउंड्री वर्किंग ग्रुप बनाया है। 2014 में यह ग्रुप बनाया था। 2019 से इसकी कोई मीटिंग अब तक नहीं हुई है। दोनों देश इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनाने पर भी समझौता कर सकते हैं। इसके दो हिस्से होंगे। दोनों देशों की बॉर्डर फोर्स साथ पेट्रोलिंग और चेकिंग करेंगी। इसके अलावा टूरिज्म और सिविल एविएशन सेक्टर में भी कुछ समझौते हो सकते हैं। नेपाल सरकार चाहती है कि भारत उसकी डिजिटल पेमेंट सिस्टम को तैयार करने में मदद करे। भारत ने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। (Nepal PM India Tour)

दौरे के दौरान नेपालगंज एयर रूट को खोलने पर भी विचार हो सकता है। भारत चाहता है कि नेपाल और बांग्लादेश के बीच ट्रेड रूट बनाया जाए जो भारत से होकर गुजरे। इस मसले पर लंबे वक्त से बातचीत चल रही है, हालांकि कोई नतीजा अब तक नहीं निकला। माना जा रहा है कि चीन के दबाव में नेपाल हामी नहीं भर रहा। प्रचंड नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष से भी मिलेंगे। वो नेपाल-इंडियान बिजनेस समिट को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। (Nepal PM India Tour)

Related Articles

Back to top button