शराबबंदी को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

BJP Protest Against Prohibition: शराबबंदी की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा और भाजयूमो ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा चौक पर बैठकर चक्काजाम का प्रयास भी किया। प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी , ज़िला प्रभारी महिला मोर्चा अल्का चंद्रकार, अंजू नायक महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष गरियाबंद सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे। तिरंगा चौक पर यह विरोध दर्ज कराया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान तथा कांग्रेस सरकार के शराब बंदी के वादाखिलाफी के विरोध सोमवार दोपहर 3 बजे शराब दुकान के सामने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी की ओर शराब दुकाने बंद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें:- केजरीवाल को मिलेगा कांग्रेस का साथ? नेताओं से खड़गे को मिली दूर रहने की सलाह

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष अंजू नायक और महिला मोर्चा प्रभारी अल्का चंद्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा का कहना था कि कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी करने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक उनका वादा पूरा नहीं हो पाया है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा से प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि सरकार अपना वादा पूरा करे अन्यथा आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता और खासकर महिलाएं उसे बाहर का रास्ता बताना नहीं भूलेंगी। अवस्थी नें कहा कि शराब की वजह से कई घरों में कलह झगड़ा फसाद और गरीबी भुखमरी का आलम है। शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन 4 साल में एक भी दुकान बंद नहीं की। (BJP Protest Against Prohibition)

इस अवसर जिला प्रभारी अलका चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसियों ने गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा किया था ना इन्होंने अपने वादे पर ध्यान दिया और ना ही कसम पूरी की। कांग्रेस ने महिला और गंगाजल दोनों का अपमान किया है। भाजपा महिला ज़िला अध्यक्ष अंजु नायक ने कहा कि शराब बंदी का कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था। तीन साल बीत गए सरकार ने एक भी शराब दुकान बंद नई की। वादा खिलाफी कर कांग्रेस की सरकार नें सरासर जनता को धोखा दिया है। भाजपा मंडल मंत्री से तनु साहू ने कहा कि शराब समाज के लिए अभिशाप है। ये वो दीमक है जो धीरे धीरे हमारे पूरे समाज को खोखला करते जा रही है। (BJP Protest Against Prohibition)

Related Articles

Back to top button