IPL Final 2023 : चेन्नई ने गुजरात को हराकर जीता खिताब, पांचवीं बार बने चैंपियन

IPL Final 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। सीएसके की टीम ने आईपीएल में पांचवीं बार खिताब को अपने नाम किया। ऐसा करने वाली वह मुंबई के बाद दूसरी टीम बनी है। फाइनल में जीत के साथ ही सीएसके की टीम ने पैसों की बरसात हो गई। चैंपियन सीएसके को इनाम के तौर पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ की बड़ी रकम मिली है। इसके अलावा फाइनल मैच में दमदार खेल दिखाने वाली गुजरात टाइटंस को रनर अप के तौर पर कप्तान हार्दिक पंड्या को 12.5 करोड़ को चेक दिया गया।

चेन्नई ने गुजरात को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। (IPL Final 2023)

टॉप चार में रहने वाली टीमों का प्राइज मनी

चेन्नई सुपर किंग्स (विनर) 20 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस (रनर अप) 12.5 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान) 7 करोड़ रुपए
लखनऊ सुपरजाइंट्स (चौथा स्थान) 6.5 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें:- CG NEWS : दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लोकसभा के युवाओं से किया संवाद

खिलाड़ियों को मिलने वाली प्राइज मनी

शुभमन गिल (ऑरेंज कैप) 10 लाख
मोहम्मद शमी (पर्पल कैप) 10 लाख
यशस्वी जायसवाल (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन) 10 लाख
शुभमन गिल (गेम चेंजर ऑफ द सीजन) 10 लाख
फाफ डु प्लेसिस (सीजन में सबसे ज्यादा 36 छक्के) 10 लाख
ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) 10 लाख
राशिद खान (कैच ऑफ द सीजन) 10 लाख
शुभमन गिल (मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर) 10 लाख

शुभमन गिल (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द सीजन) 10 लाख
फाफ डु प्लेसिस (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन) 10 लाख
वानखेड़े और ईडन (पिच एंड ग्राउंड) 50 लाख (IPL Final 2023)

फाइनल मैच में अवार्ड जीतने वाले अवॉर्ड

अजिंक्य रहाणे (इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच) 1 लाख
साई सुदर्शन (गेम चेंजर ऑफ द मैच) 1 लाख
डेवोन कॉन्वे (प्लेयर ऑफ द मैच) 5 लाख
साई सुदर्शन (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच) 1 लाख
साई सुदर्शन (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच) 1 लाख
एमएस धोनी (एक्टिव कैच ऑफ द मैच) 1 लाख

Related Articles

Back to top button