लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल दोनों सदनों में पास

New Criminal Law Bill: संसद के शीतकालीन सत्र के 14वें दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल को राज्यसभा में पेश किया, जो राज्यसभा से भी पास हो गया। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।वहीं बिल पेश होने के बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल पास हो गए। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलते ही ये तीनों बिल कानून बन जाएंगे। बिलों पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग सदन के बाहर पूछते हैं कि इस कानून से क्या होगा? मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इसके लागू होने के बाद तारीख पर तारीख का जमाना नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद, सेना के दो वाहनों पर आतंकियों ने किया हमला
उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में 3 साल में न्याय दिलाने का उद्देश्य है। जो कहते हैं कि नए कानूनों की जरूरत क्या है, उनको स्वराज का मतलब नहीं पता, इसका मतलब स्व शासन नहीं है। इसका मतलब स्व धर्म, भाषा, संस्कृति को आगे बढ़ाना है। गांधी जी ने शासन परिवर्तन की लड़ाई नहीं लड़ी, उन्होंने स्वराज की लड़ाई लड़ी। आप 60 साल सत्ता में बैठे रहे, लेकिन स्व को लगाने का काम नहीं किया, ये काम मोदी जी ने किया। तीनों विधेयकों का उद्देश्य दंड देने का नहीं है बल्कि न्याय देने का है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से ‘तारीख पे तारीख’ युग का अंत सुनिश्चित होगा और तीन साल में न्याय मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण आतंकवाद के कारण 70,000 से अधिक लोग मारे गए। (New Criminal Law Bill)
जो पूछते हैं कि क्या होगा इन कानूनों से? वे सुनें…#NayeBharatKeNayeKanoon pic.twitter.com/LMitsbqFw0
— Amit Shah (@AmitShah) December 21, 2023
राज्यसभा में बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज भारत को अपने नए आपराधिक न्याय कानून मिले हैं। इस गौरवपूर्ण क्षण पर सभी भारतवासियों को बधाई। आज संसद में पारित तीनों विधेयक, अंग्रेजों द्वारा लागू किए गए कानूनों की जगह लेंगे और एक स्वदेशी न्याय प्रणाली का दशकों पुराना स्वप्न साकार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबको साथ लेकर चलने के संकल्प से प्रेरित ये कानून, नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त नए भारत की यह नई न्याय प्रणाली देशवासियों को पारदर्शी और त्वरित न्याय प्रदान करने का काम करेगी। (New Criminal Law Bill)
Replying in the Rajya Sabha on three new criminal bills.
https://t.co/pNahYNZ684— Amit Shah (@AmitShah) December 21, 2023



