नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह आज , देखिए उद्घाटन समारोह का LIVE.

New Parliament Building Inauguration : आज नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा है। उद्घाटन समारोह 2 सत्रों में होने जा रहा है। नए संसद भवन को पुराने संसद भवन के पास ही बनाया गया है। ये पीएम नरेंद्र मोदी के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए गणमान्य लोगों को न्योता भी दिया गया है। यहां आप नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बारे में पल-पल के अपडेट्स पा सकते हैं।

नए संसद भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम रविवार सुबह सूर्योदय के थोड़ी ही देर बाद शुरू हो जाएगा. पीएम मोदी सुबह 7:15 बजे यहां पहुंचेंगे, जिसके बाद 7:30 बजे से हवन पूजन शुरू होगा, जो करीब एक घंटे तक चलेगा. फिर सभी विशिष्ट गण लोकसभा चैंबर की तरफ जाएंगे, जहां लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को स्थापित किया जाएगा. तमिलनाडु से संबंध रखने वाले और चांदी से निर्मित एवं सोने की परत वाला यह रस्मी राजदंड अगस्त 1947 में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दिया गया था, जिसे बाद में इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रखा गया था. (New Parliament Building Inauguration)

यहां देखिए नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का LIVE.

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का पूरा डीटेल

सुबह 7.15 बजे : मुख्य द्वार से पीएम मोदी का प्रवेश करेंगे
सुबह 7.30 बजे: पूजा शुरू होगी.
सुबह 8.30 बजे: पूजा समाप्त होने के बाद पीएम मोदी लोकसभा चैंबर की ओर जाएंगे
सुबह 9.00 बजे: लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल स्थापित किया जाएगा
सुबह 9.00 बजे से सुबह 9:30 बजे: लॉबी में प्रार्थना सभा
सुबह 9.30 बजे: पीएम मोदी परिसर से निकलेंगे
11.30 बजे: अतिथियों का आना शुरू
दोपहर 12.00 बजे: मुख्य अतिथियों का आगमन
दोपहर 12.10 बजे: राष्ट्रगान के बाद राज्यसभा के माननीय उपसभापति का स्वागत भाषण
दोपहर 12.17 बजे: दो फिल्मों की स्क्रीनिंग
दोपहर 12:29 बजे: उपराष्ट्रपति का संदेश
दोपहर 12:33 बजे: राष्ट्रपति का संदेश
दोपहर 12.38 बजे: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का संबोधन
दोपहर 01.05 बजे: स्मृति सिक्का और स्टांप का विमोचन
दोपहर 01.10 बजे: पीएम मोदी का संबोधन
इसके बाद लोक सभा महासचिव के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा.

यह भी पढ़े :- सेंट्रल जीएसटी में बदले गए 100 से ज्यादा अधिकारी, जानिए किसको मिली रायपुर जिम्मेदारी

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी ये पार्टियां

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दल शामिल होंगे.
1. भारतीय जनता पार्टी (394 सांसद)
2. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) (15 सांसद)
3. नेशनल पीपुल्स पार्टी, मेघालय (2 सांसद)
4. राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (1 सांसद)
5. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (1 सांसद)
6. जननायक जनता पार्टी
7. अन्नाद्रमुक (5 सांसद)
8. आईएमकेएमके
9. आजसू (1 सांसद)
10. आरपीआई (आठवले) (1 सांसद)
11. मिजो नेशनल फ्रंट (2 सांसद)
12. तमिल मनीला कांग्रेस (1 सांसद)
13. आईटीएफटी (त्रिपुरा)
14. बोडो पीपुल्स पार्टी
15. पट्टाली मक्कल काची (1 सांसद)
16. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
17. अपना दल (2 सांसद)
18. असम गण परिषद (1 सांसद)

एनडीए के घटक दलों के अलावा 5 गैर-एनडीए पार्टियां भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी

1. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (1 सांसद)
2. बीजू जनता दल (21 सांसद)
3. बहुजन समाज पार्टी (10 सांसद)
4. तेलुगु देशम पार्टी (4 सांसद)
5. वाईएसआरसीपी (31 सांसद) (New Parliament Building Inauguration)

Related Articles

Back to top button