Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नया नियम लागू: अब पुरानी कार-बाइक बेचने पर भी लगेगा टैक्स

Transfer of Vehicle Ownership : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियां बेचना अब गाड़ी मालिकों के लिए महंगा सौदा बन गया है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 2025 में संशोधन करते हुए हर बार नामांतरण (नेम ट्रांसफर) पर टैक्स अनिवार्य कर दिया है। विधानसभा से पारित इस अधिनियम को अब राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़े :- अग्रवाल समाज सेवा और परोपकार की पहचान : मुख्यमंत्री साय

क्या है नया नियम?

  1. गैर परिवहन वाहन (कार-बाइक जैसे प्राइवेट वाहन): बिक्री या नामांतरण पर वाहन मूल्य का 1% टैक्स।
  2. परिवहन वाहन (माल वाहक): बिक्री या नामांतरण पर वाहन मूल्य का 0.5% टैक्स।

 उदाहरण : अगर कोई कार 10 लाख रुपये की है और उसका नामांतरण होगा तो 10,000 रुपये टैक्स देना होगा। यही प्रक्रिया हर बार गाड़ी बिकने पर लागू होगी।

सरकार को हर बार मिलेगा राजस्व

गाड़ी जितनी बार खरीदी-बेची जाएगी, हर बार नामांतरण के समय यह टैक्स देना अनिवार्य होगा। यानी हर बिक्री से सरकार के खजाने में अतिरिक्त राजस्व पहुंचेगा।

कंस्ट्रक्शन वाहनों पर बड़ा बदलाव

लोडर, डंपर, मोबाइल क्रेन, बेकहो लोडर जैसे कंस्ट्रक्शन वाहनों पर अब पंजीयन के समय ही लाइफटाइम टैक्स देना होगा। इसके अलावा, यदि इन वाहनों का मालिकाना हक बदलेगा तो वाहन मूल्य का 0.5% शुल्क फिर से अदा करना पड़ेगा। (Transfer of Vehicle Ownership )

असर

इस फैसले से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, लेकिन पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री करने वाले वाहन मालिकों और डीलरों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। (Transfer of Vehicle Ownership )

Back to top button
error: Content is protected !!