Trending

नए साल में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें सेलिब्रेट

New Year 2023: नए साल को आने में बस इस महीने का फासला है, जिसके बाद हम नए साल यानी 2023 में पहुंच जाएंगे। ऐसे में कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते हैं, जहां वे सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल में कही जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं, जिसमें हम आपको भारत की बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन जगहों पर जाकर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान लॉन्च, इस देश के एयरफोर्स में हुआ शामिल

गोवा में आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। लोग गोवा की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए घूमने के लिए आते हैं। यहां घूमने का प्रति व्यक्ति कीमत 5 हजार से 7 हजार पड़ेगी। वहीं समुद्र तटों पर बाइक चलाने से लेकर रूफटॉप कैफे में घूमने तक- पुदुचेरी
में करने के लिए कई चीजें है, जो इसे एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनाती हैं। यहां की शांति की वजह से पुदुचेरी
भारत में नए साल का जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। (New Year 2023)

वहीं आप कसोल में भी न्यू ईयर मनाने का प्लान कर सकते हैं। यहां के हिप्पी कैफे लोगों का दिल जीत लेते हैं और बाहर दिखती पहाड़ों की खूबसरती लोगों को वहां कुछ और दिन रुकने पर मजबूर कर देती है। प्रति व्यक्ति यहां घूमने का खर्चा 3 हजार से 5 हजार के आसपास पड़ता है। जयपुर भारत में सबसे अच्छा न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन है। इस रंगीन और चहल-पहल वाले शहर के साथ आप 2022 को अलविदा कह सकते हैं। (New Year 2023)

आप बेंगलुरु में भी नव वर्ष की शुरुआत कर सकते हैं। यह एक टेक्नोलॉजी हब है, जो अपने प्राक्रतिक वातावरण और वन्यजीवन के लिए भी लोकप्रिय है। न्यू इयर में बेंगलुरु की ट्रिप में आप मौसम का आनंद ले सकते हैं। आस-पास के बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। ड्रिंक एंड डिनर कर सकते हैं। दर्शनीय स्थलों की यात्रा और रोड ट्रिप का लुफ्त उठा सकते हैं। मुंबई शहर भी न्यू ईयर मनाने के लिए अच्छी जगह है। मुंबई लेट नाईट पार्टीज के लिए सबसे अच्छी जगह है। सबसे लक्जरी पब और बार के साथ मुंबई पार्टी जाने वालों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। (New Year 2023)

नए साल की पूर्व शाम नए-नए स्थानों को देखने से शुरू करें जो सर्वोत्तम भोजन, ड्रिंक्स और म्यूजिक प्रदान करते हैं। मुंबई में सबसे स्टाइलिश कॉकटेल बार हैं। एईआर , बॉम्बे कैंटीन , और हार्बर बार मुंबई में सबसे अच्छे और स्टाइलिश बार हैं। मुंबई में न्यू ईयर बैश के लिए, आप किटी सु, नोवोटेल मुंबई, हार्ड रॉक कैफे और एमआरपी समेत कई जगह देख सकते हैं। मनाली एक बर्फ से ढका हुआ हिल स्टेशन है, जो रैव पार्टियों और म्यूजिक इवेंट्स के लिए लोकप्रिय है।

मनाली दर्शनीय स्थलों और न्यू ईयर पार्टियों के लिए सबसे खूबसूरत पहाड़ी स्टेशनों में से एक है। आप अपने न्यू ईयर को मनाली में सबसे हप्पेनिंग पार्टी में बिताएं। मनाली में लाइव पार्टियों के साथ ही निजी पार्टियां भी आयोजित की जाती हैं। न्यू मेरिड कपल्स के लिए भारत में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए मनाली सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। कर्नाटक के मंदिर के नाम से जाने जाना वाला शहर गोकर्ण ने अपने शांत समुद्र तटों और रेव पार्टियों के लिए कई विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है, जहां आप नया साल मना सकते हैं। (New Year 2023)

Related Articles

Back to top button