Trending

दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान लॉन्च, इस देश के एयरफोर्स में हुआ शामिल

B21 Raider Aircraft: दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू एयरक्राफ्ट लॉन्च हो गया है। 2 दिसंबर को B-21 रेडर एयरक्राफ्ट अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल हुआ। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने कहा कि B-21 अमेरिका के जीवंत और विविध औद्योगिक आधार के सर्वश्रेष्ठ के लिए एक वसीयतनामा है। यह इस तरह का अग्रिम है, जो हमें महान बनाता है और ऐसा नहीं होता है। यह निवेश, सहयोग लेता है और यह साझेदारी लेता है। नए साल की शुरुआत में ये तबाही मचाने के लिए तैनात हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- कछार में चिमनी गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

बता दें कि B-21 रेडर फ्रांस के राफेल से भी 2 जनरेशन एडवांस है। राफेल 4.5 जनरेशन का है। जबकि B-21 6ठवें जनरेशन का एयरक्राफ्ट है। अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल होते ही दुनिया भर में इसके स्पेसिफिकेशन की चर्चा हो रही है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट B-1, B-2 ग्रुप के अपडेटेड बॉम्बर एयरक्राफ्ट होने की वजह से इसका नाम ‘B’ से शुरू हुआ है। वहीं एयरक्राफ्ट के नाम में ‘रेडर’ जोड़े जाने का सेकेंड वर्ल्ड वॉर से कनेक्शन है। (B21 Raider Aircraft)

दरअसल, 18 अप्रैल 1942 को अमेरिकी एयरफोर्स के कर्नल जिमी डूलटिटल ने 80 साथियों के साथ जापानी द्वीप पर हमला किया था। पर्ल हार्बर में किए गए हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा और खतरनाक हवाई हमला किया था। हमला करने वाले इस जत्थे को ‘डूलटिटल रेडर्स’ के नाम से जाना गया। एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी ने इन लड़ाकों को सम्मान देते हुए इसका नाम B-21 रेडर रखा है। (B21 Raider Aircraft)

अमेरिका एयरफोर्स में शामिल होने वाला B-21 रेडर छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है। चीन, जापान, रूस, यूके और फ्रांस इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहें है। दुनियाभर में तैयार किए जा रहे आधुनिक हथियारों के बीच B-21 रेडर अमेरिका के लिए एक रणनीतिक संपत्ति होगा। अभी किसी देश के पास ऐसा हथियार नहीं है। ऐसे में अमेरिका इसके जरिए दुनिया के किसी भी हिस्से पर हमले की धमकी चेतावनी देकर जियोपॉलिटिक्स में सरदार बना रहेगा। अभी अमेरिका के पास सिर्फ 10% एयरक्राफ्ट ऐसे हैं, जो रडार को चकमा देकर कहीं भी हमला कर सकते हैं।

वहीं अगर किसी देश ने रडार को अपडेट कर लिया तो ये 10% एयरक्राफ्ट भी फेल हो सकते हैं। ऐसे में अमेरिका से रूस और चीन को साधने के लिए अमेरिका को ऐसे एयरक्राफ्ट की जरूरत थी, जो किसी देश को भनक लगे बिना उस देश में घुसकर हमला कर सके। इस जरूरत को B-21 रेडर पूरा करता है। अभी अमेरिकी एयरफोर्स ने ‘नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन’ कंपनी से 6 B-21 रेडर एयरक्राफ्ट खरीदा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि अमेरिका आगे 100 एयरक्राफ्ट खरीदने वाला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका को कम-से-कम 200 ऐसे एयरक्राफ्ट खरीदने चाहिए। (B21 Raider Aircraft)

रेडर का निर्माण करने वाली कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमेन कॉरपोरेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि विमान के 2023 से पहले उड़ान भरने की संभावना नहीं है। हालांकि उन्नत कंप्यूटिंग का उपयोग करके नॉर्थरोप ग्रुमेन रेडर के प्रदर्शन का परीक्षण कर रहा है। नॉर्थ्रॉप ग्रूमैन स्टील्थ तकनीक के मामले में दुनिया की टॉप कंपनी है। इससे पहले भी इस कंपनी ने B-1, B-2 जैसे ताकतवर एयरक्राफ्ट बनाए थे, जो इस समय भी अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल है। वहीं B-21 रेडर के लॉन्च होने से पहले ही अमेरिका के पास कई खतरनाक फाइटर और बॉम्बर एयरक्राफ्ट हैं। हालांकि B-21 सबसे ज्यादा एडवांस है। (B21 Raider Aircraft)

Related Articles

Back to top button