Google Analytics —— Meta Pixel

नदी में डूबी 300 लोगों से भरी बोट, 103 की मौत, कई अभी भी लापता

Nigeria Boat Accident: नाइजीरिया के क्वारा में बड़ा बोट हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक बोट नाइजर नदी में डूब गई, जिसमें 103 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 97 लोग लापता हो गए। वहीं 100 लोगों को बचा लिया गया।  रिपोर्ट्स के मुताबिक बोट में 300 लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई। स्थानीय प्रमुख गाना लुकपाडा ने कहा कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। उसमें करीब 300 लोग सवार थे। नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। (Nigeria Boat Accident)

क्वारा के गवर्नर अब्दुलरहमान अब्दुलराजक के कार्यालय ने बयान जारी कर शोक व्यक्त किया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूछताछ के बाद ही नाव पलटने के कारण का पता लगाया जा सकेगा। इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोतो में एक नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि नाइजीरिया के ऐसे इलाकों में बोट एक्सीडेंट काफी आम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अमूमन लोग आने जाने के लिए खुद की बनी नावों का इस्तेमाल करते हैं। (Nigeria Boat Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!