Trending

मस्जिद में ताबड़तोड़ फायरिंग, इमाम समेत 12 लोगों की मौत

Nigeria Mosque Shooting: नाइजीरिया के एक मस्जिद में कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हमलावरों ने कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंडिट नाम के एक गिरोह ने ये हमला किया है। वहीं अगवा किए गए लोगों के परिजनों से फिरौती की मांग की गई है। साथ ही गिरोह ने लोगों से खेती करने की परमिशन लेने और प्रोटेक्शन फीस भी मांगी है।

यह भी पढ़ें:- कार के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर दे रही 50 हजार तक की छूट

जानकारी के मुताबिक लोग रात की नमाज के लिए मस्जिद आए हुए थे। इसी दौरान हमलावरों ने मैगामजी पर धावा बोल दिया। इस घटना में 12 लोग मारे गए हैं और एक इमाम की भी जान चली गई है। फनटुआ के एक निवासी ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कुछ लोगों को इकट्ठा किया और अपने साथ झाड़ियों में ले गए। उन्होंने कहा कि मैं दुआ कर रहा हूं कि डाकुओं ने जिन निर्दोष लोगों का अपहरण किया है, उन्हें रिहा कर दें। (Nigeria Mosque Shooting)

पुलिस के प्रवक्ता ने की हमले की पुष्टि

वहीं कैटसिना राज्य पुलिस के प्रवक्ता गैंबो इसाह ने इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ निवासियों की मदद से कुछ लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल हुई है। ‘कैटसिना’ नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित राज्य है। ये पड़ोसी देश नाइजर के साथ सीमा साझा करता है, जिससे गिरोह दोनों देशों के बीच स्वतंत्र रूप से आ और जा सकते हैं। नाइजीरिया की सेना डाकुओं के ठिकानों को तबाह करने के लिए उनपर बमबारी कर रही है, लेकिन लोगों पर हमले फिर भी जारी हैं। (Nigeria Mosque Shooting)

रूसी राष्ट्रपति सीढ़ियों से फिसलकर गिरे

इधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को स्थित निवास पर सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए हैं। ये दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन जब पांच सीढ़ी ऊपर थे, तभी वे फिसल गए। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं। फिसलने से पेट पर असर पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके गिरने के बाद उनके सुरक्षाकर्मी दौड़कर आए और उन्हें उठाया। बता दें कि यूक्रेन से जंग के कारण पुतिन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी वे पीछे नहीं हट रहे हैं। (Nigeria Mosque Shooting)

Related Articles

Back to top button