Nikay Chunav Results 2025 : 10 में से 10 निगम में बीजेपी आगे, रायपुर में मीनल चौबे 32331 वोटों से आगे

CG Nikay Chunav Result : प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 10 बजे तक आए परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पदों के परिणामों में भी कांग्रेस पिछडती हुई नजर आ रही है। इधर रायपुर में जारी वोटों की गिनती में मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 32331 वोटों से आगे चल रही है। यहां बीजेपी और कांग्रेस में सीटी टक्कर है।
रायपुर नगर निगम मतगणना की द्वितीय चरण के बाद अद्यतन स्थिति
कुल मत: 107325
मीनल चौबे (भाजपा):66755
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):34444
बढ़त: 32331(भाजपा)
ये भी पढ़े :- Municipal Election Result: मुख्यमंत्री साय के क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा, 9 नगर निगमों में बीजेपी आगे

पूर्व महापौर और पार्षद प्रत्याशी एजाज ढ़ेबर भी 605 वोटों से आगे चल रहे हैं। एजाज ढ़ेबर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को पीछे किए। बता दें कि ढेबर 57 वार्ड से वोटों से आगे चल रहे हैं।
ये भी पढ़े :- Nikay Chunav Results 2025 : 10 में से 10 निगम में बीजेपी आगे, रायपुर में मीनल चौबे 22 हजार वोटों से आगे
वहीं, बिलासपुर नगर निगम के 70 में से 61 वार्डों के रुझानों में बीजेपी की जबरदस्त लहर दिख रही है। यहां सभी 61 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। अगर यही रुझान बरकरार रहे, तो बिलासपुर में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है।
इसके अलावा, कांकेर नगर पालिका चुनाव 2025 में बीजेपी के अरुण कौशिक ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब कांकेर नगर पालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इससे पहले, यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही थी। इस जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
बढ़त के इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है, जबकि कांग्रेस कई जगहों पर पिछड़ती नजर आ रही है। (CG Nikay Chunav Result)
जानिए कहां किसकी जीत ?
कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते। मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। बलरामपुर के वाड्रफनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई। बीजेपी के मानसिंह धुर्वे ने 67 वोट से जीत दर्ज की। इसके अलावा 15 वार्डों में से 09 वार्डों पर भाजपा ने मारी बाजी। 6 वार्ड में कांग्रेस के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। गरियाबंद नगर पालिका से बीजेपी के रिखीराम यादव जीते। गरियाबंद के फिंगेश्वर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी जीते। सक्ती के डभरा नगर पंचायत में भाजपा के दीपक साहू जीते। पेंड्रा नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान जीते। राकेश जालान पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा था। (CG Nikay Chunav Result)



