Google Analytics —— Meta Pixel

Municipal Election Result: मुख्यमंत्री साय के क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा, 9 नगर निगमों में बीजेपी आगे

Municipal Election Result: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतगणना जारी है। इस बीच जशपुर के कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने जीत दर्ज की है। शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। ऐसे में ये जीत बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। क्योंकि प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र में ही कांग्रेस ने सेंध मार ली है। हालांकि 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा आगे चल रही है। एक सीट पर कांटे की टक्कर है।

यह भी पढ़ें:- TS सिंहदेव को मिल सकती है छत्तीसगढ़ की कमान, PCC चीफ बनाए जा सकते हैं ‘बाबा’

वहीं कुरूद, भानुप्रतापपुर और पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। कुरूद से भाजपा प्रत्याशी ज्योति भानु चंद्राकर ने जीत दर्ज की है। जबकि सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोटों से भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है। भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति जैन की जीत हुई है। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है। बलौदाबाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू ने जीत दर्ज की है। गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे ने जीत दर्ज की। बेमेतरा के थानखमरिया नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता चंदन अग्रवाल ने 2304 जीत दर्ज की। बीजेपी के 11 पार्षद और कांग्रेस के 4 पार्षद ने भी जीत दर्ज की है। (Municipal Election Result) 

जानिए कहां किसकी जीत ?

कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते। मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। बलरामपुर के वाड्रफनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई। बीजेपी के मानसिंह धुर्वे ने 67 वोट से जीत दर्ज की। इसके अलावा 15 वार्डों में से 09 वार्डों पर भाजपा ने मारी बाजी। 6 वार्ड में कांग्रेस के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। गरियाबंद नगर पालिका से बीजेपी के रिखीराम यादव जीते। गरियाबंद के फिंगेश्वर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी जीते। सक्ती के डभरा नगर पंचायत में भाजपा के दीपक साहू जीते। पेंड्रा नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान जीते। राकेश जालान पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा था। (Municipal Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!