Google Analytics —— Meta Pixel

अब रेलवे में नियम तोड़ा तो खैर नहीं: बिना टिकट पर ₹500 फाइन, महिला कोच में घुसने पर बड़ा जुर्माना

नई दिल्ली। Indian Railways ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत करने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर पहले की तुलना में अधिक सख्ती बरती जाएगी और जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गई है।

बिना टिकट यात्रा पर दोगुना जुर्माना

नए नियमों के तहत अब बिना टिकट यात्रा करने पर 250 रुपये की जगह 500 रुपये तक जुर्माना देना होगा। इसके अलावा यात्री से पूरा किराया भी वसूला जाएगा। भुगतान नहीं करने की स्थिति में मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है। (Indian Railways)

महिला कोच में घुसने पर भारी पेनाल्टी

महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, सीट या केबिन में बिना अनुमति प्रवेश करने पर अब 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। गंभीर मामलों में यात्री को तुरंत कोच से बाहर किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

स्मोकिंग, भीख मांगने और फेरी पर सख्ती

रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में भीख मांगने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके अलावा बिना अनुमति सामान बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

भीख मांगने या फेरी लगाने पर: ₹2000 तक जुर्माना
ट्रेन में स्मोकिंग करने पर: ₹2000 जुर्माना
बार-बार नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिकट ट्रांसफर करने पर भी कार्रवाई

किसी दूसरे व्यक्ति के नाम की टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। ऐसे मामलों में टिकट जब्त कर लिया जाएगा, पूरा किराया वसूला जाएगा और कम से कम 500 रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।

नशे में हंगामा करने वालों पर शिकंजा

यदि कोई यात्री नशे की हालत में ट्रेन या स्टेशन पर हंगामा करता है या अन्य यात्रियों को परेशान करता है, तो उसे ट्रेन से उतारा जा सकता है। ऐसे मामलों में 1000 रुपये तक जुर्माना, जेल या सामुदायिक सेवा का प्रावधान रखा गया है।

कानून में संशोधन के बाद लागू हुए बदलाव

ये सभी बदलाव Jan Vishwas Amendment Act 2026 के तहत Railways Act, 1989 में संशोधन कर किए गए हैं। रेलवे के अनुसार इनका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखना है।

20 जून से लागू हुए नए नियम

हालांकि ये नियम 1 जुलाई 2026 से लागू होने थे, लेकिन रेलवे ने इन्हें 20 जून से ही प्रभावी कर दिया है। इसके लिए देशभर के रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट भी शुरू कर दिए गए हैं।

रेलवे ने साफ संकेत दिया है कि अब नियमों के उल्लंघन पर किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। (Indian Railways)

यह भी पढ़े :- झाड़-फूंक के बहाने एक माह के मासूम का अपहरण, आरोपी महिला गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!