Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में पूल पार्टी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Nude Party : रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित “स्ट्रेन्जर हाउस/न्यूड पार्टी” (Raipur Nude Party ) का आयोजन करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पार्टी 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एस.एस. फार्म हाउस में होने वाली थी।

यह भी पढ़े :- नवरात्रि से पहले वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, भारी बारिश और भूस्खलन बना रोड़ा

ऐसे हुआ खुलासा

आरोपियों ने इस पार्टी (Raipur Nude Party) के प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम से पेज बनाकर इवेंट का प्रचार किया था। 13 सितंबर को पुलिस को सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से पार्टी की जानकारी मिली, जिसके बाद थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया गया।

दर्ज अपराध

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 592/25 धारा-

  • 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम,
  • धारा 67 आईटी एक्ट,
  • धारा 79 भारतीय न्याय संहिता
    के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • संतोष गुप्ता (68 वर्ष) – एस.एस. फार्म हाउस मालिक (भाठागांव)
  • संतोष जेवानी (30 वर्ष) – इवेंट ऑर्गेनाइजर
  • अजय महापात्रा (35 वर्ष) – सह-आयोजक
  • अवनीश गंगवानी (31 वर्ष) – सोशल मीडिया प्रमोशन प्रभारी
  • जेम्स बेक (59 वर्ष) – हायपर क्लब संचालक
  • दीपक सिंह (39 वर्ष) – हायपर क्लब से जुड़ा
  • देवेन्द्र कुमार यादव (37 वर्ष) – हायपर क्लब से जुड़ा

पुलिस की जांच

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर पार्टी की एंट्री ली थी, उनकी भी जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!