अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक
October Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर 2023 में भी सितंबर महीने की तरह ही देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 16 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा अक्टूबर में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने-संवारने में मिल रही मदद: CM बघेल
ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। बता दें कि अगरतला, गुवाहाटी और कोलकाता में 21 से 24 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (सप्तमी), 22 अक्टूबर को रविवार और 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (नवमी) होने पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दशमी) पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। (October Bank Holiday)
तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे बैंक |
3 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | सभी जगह |
8 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
14 अक्टूबर | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
15 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
18 अक्टूबर | कटि बहु | गुवाहाटी |
21 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (सप्तमी) | अगरतला, इंफाल, गुवाहाटी और कोलकाता |
22 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
24 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (नवमी) | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग और तिरुअनंतपुरम |
22 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दशमी) | सभी जगह |
23 अक्टूबर | चौथा शनिवार और महाराजा हरि का जन्मदिन | सभी जगह |
24 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
25 अक्टूबर | दुर्गा पूजा | गंगटोक |
26 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसैन) | गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर |
27 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसैन) | गंगटोक |
28 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा और चौथा शनिवार | सभी जगह |
29 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | अहमदाबाद |
अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं। तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आजकल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। (October Bank Holiday)
RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट
इस महीने 30 सितंबर कई जरूरी काम निपटाने की आखिरी तारीख है। अगर आपका पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट है तो 30 सितंबर तक आधार नंबर पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपडेट कराना होगा। इसके अलावा इस महीने डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने का भी आखिरी मौका है। बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अक्टूबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक।