Ola-Uber Ban : आज से इस राज्य में बैन हुआ ओला, उबर और रैपिडो, यह है कारण

Ola-Uber Ban : कर्नाटक सरकार ने बुधवार 12 अक्टूबर से राइड बुकिंग एप ओला, उबर और रैपिडो पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद ऑटो ड्राइवर्स नम्मा यात्री नाम से कैब ऐप शुरू करने का फैसला लिया है।

यह ऐप कन्नड़ राज्योत्सव दिवस पर 1 नवंबर से शुरू होगा। जिसको बेकन फाउंडेशन के पार्टनरशिप के साथ लांच किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऐप को इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी भी सपोर्ट देंगे।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी RTI से जानकारी, ऐसे भरना होगा फॉर्म, देखें पूरी जानकारी

Ola-Uber Ban ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स यूनियन ने किया स्वागत

बेंगलुरु ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स यूनियन के अध्यक्ष रुद्रमूर्ति ने कहा है कि ओला-उबर और रैपिडो ड्राइवरों का शोषण कर रही हैं। इसके साथ ही यात्रियों से भी मनमानी किराया वसूल कर रही हैं, इसलिए हम इस बैन का स्वागत करते हैं। कर्नाटक सरकार ने इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला ज्यादा किराया वसूली की शिकायतें मिलने के बाद लिया है।

नम्मा यात्री कैब ऐप का सरकार तय करेगी किराया

बेंगलुरु ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स यूनियन के अध्यक्ष रुद्रमूर्ति ने बताया कि ओला-उबर और रैपिडो पर लगे प्रतिबंध से लोगों को दिक्कत न हो इसलिए हमने अपनी कैब सर्विस ऐप लांच करने का फैसला लिया है, जिसका किराया सरकार की ओर से तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2022 : जानें इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और कब निकलेगा चांद

अब ओला-उबर व रैपिडो चलाने पर लगेगा जुर्माना

इसके बाद कर्नाटक सरकार की ओर से चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंध के बाद भी अगर ओला-उबर और रैपिडो अवैध रूप से संचालित होते हैं। तो उन पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगेगा। वहीं कंपनी व गाड़ी के मालिकों पर केस दर्ज किया जाएगा।

Ola-Uber Ban बेहिसाब किराया ले रही थी कैब कंपनियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये कैब कंपनियां न्यूनतम किराया 100 रुपए ले रही थी, भले ही राइड की दूरी मात्र 2 किलोमीटर ही क्यों न हो। सरकारी नियम के अनुसार ऑटो 2 किलोमीटर के लिए अधिकतम किराया 30 रुपए ही ले सकते हैं। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए यात्रियों से 15 रुपए किराया लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button