Trending

Karwa Chauth 2022 : जानें इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2022 : हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता हैं। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण त्यौहार माना गया है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं वहीं युवतियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।

इस साल Karwa Chauth 2022 की तिथि

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 13 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से लेकर 14 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहने वाली है। उदिया तिथि के चलते करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Trains cancelled : आज रेलवे ने इन 124 ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

करवा चौथ की कथा सुनने का मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं दोपहर के समय एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं। इस दौरान महिलाओं की थाली में पूजा की कुछ विशेष सामग्री रहती है। इसमें हल्दी, कलावा, अक्षत, सिंघाड़ा, केला, मिठाई या बताशा जैसी चीजें शामिल रहती हैं।

अगर करवा चौथ की कथा आप शुभ मुहूर्त में ही सुनें तो ज्यादा बेहतर होगा। इस दिन दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। आप इस शुभ अवधि में करवा चौथ की कथा सुन सकती हैं।

कब निकलेगा चांद

करवा चौथ की रात सुहागिन महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद ही उपवास खोलती हैं। इसलिए महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 09 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि, आप अपने शहर के हिसाब से चांद निकलने का एग्जैक्ट टाइम जरूर चेक कर लें।

चांद दिखने के बाद एक थाली में दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुकुम, रोली और सफेद मिठाई रखें। एक करवे में जल भरकर पहले मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा करें। फिर चांद को छन्नी से देखें और अर्घ्य दें। इसके बाद चंद्र देव से हाथ जोड़कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें।

यह भी पढ़ें : BCCI Election : सौरव गांगुली की जगह अब रोजर बिन्नी को मिल सकती है BCCI की कमान, 18 को आएंगे नतीजे

पति अपनी पत्नियों को दे ये तोहफे

सुहागिनों के इस त्योहार में 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि पति अपनी पत्नी को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें श्रृंगार की सामग्री गिफ्ट में दें। इसे बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि पत्नी को सोने या चांदी से बने आभूषण देते हैं तो बेहद शुभ होगा। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

Related Articles

Back to top button