Trending

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन बहाली योजना के मुख्यमंत्री की घोषणा से अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष : पी.के. वर्मा

Old Pension Scheme: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही इस दायरे में आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही अधिकारी कर्मचारियों ने यह समाचार सुना सभी ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री के इस निर्णय के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Budget 2022: छत्तीसगढ़ का बजट हुआ प्रस्तुत, एक नजर में बजट की पूरी बात, पढ़ें यह खबर

इस संबंध में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक पी.के. वर्मा ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य निर्णय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर की। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संघ के सभी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी खबर पढ़ें : Traditional Dheki of Chhattisgarh: पारंपरिक ढेकी सेे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अभिनव पहल, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension Scheme) से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता दूर हो सकेगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अधिकारी- कर्मचारियों में गहरी खुशी है। उन्होंने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया। कलेक्ट्रेट में रीडर योगेश वर्मा ने कहा कि वे इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हैं। कर्मचारियों के हित में यह बड़ा कदम है। अब परिवार भी चिंतामुक्त है। लिपिक गुलशन सेन ने कहा कि भविष्य की चिंता हो रही थी, लेकिन अब भविष्य भी सुरक्षित हो गया है। वही अधिकारी कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों ने भी इस निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं पुरानी पेंशन बहाली से सभी अधिकारी कर्मचारियों की चिंता दूर हुई है।

Related Articles

Back to top button