Parliament Session 2024 : संसद सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसदों ने दिखाई एकजुटता, संविधान बचाने के लगाए नारे
Parliament Session 2024 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘मनोवैज्ञानिक रूप से बैकफुट पर हैं’ तथा अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान पर हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
यह भी पढ़े :- Parliament Session 2024 : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज, विपक्ष ने संविधान की प्रतियां लेकर निकाला मार्च
उन्होंने संसद भवन परिसर (Parliament Session 2024) में पत्रकारों से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम संविधान पर वह हमला नहीं होने देंगे।” उनका यह भी कहना था, “यह हमला हमें स्वीकार्य नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष का संदेश जनता तक पहुंच रहा है, तो राहुल गांधी ने कहा, “हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान का बाल भी बांका नहीं कर सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे।” नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने हाथों में संविधान की कॉपी लेकर लोकसभा कक्ष तक मार्च किया।
इसके अलावा राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “NDA के पहले 15 दिन: भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, नीट घोटाला, नीट-पीजी निरस्त, यूजीसी-नेट का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और लू के कारण मौतें। मनोवैज्ञानिक रूप से बैकफुट पर नरेन्द्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं।”
उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमें लिए स्वीकार्य नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। I.N.D.I.A. गठबंधन का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।”
विपक्षी सांसदों ने दिखाई एकजुटता
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के कई घटक दलों के नेता 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन सोमवार को संविधान की कॉपी लेकर सदन में पहुंचे और एकजुटता प्रकट की।
कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी गठबंधन के सांसद संसद परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने ‘संविधान की रक्षा हम करेंगे’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। इस दौरान सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी तथा DMK, तृणमूल कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन के कई अन्य घटक दलों के सांसद मौजूद थे। (Parliament Session 2024)



