Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद एक साल पहले आज के दिन यानी 3 दिसंबर को मतगणना हुई थी। छत्तीसगढ़ के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साल पहले मतगणना (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) के दिन को याद कर जनता का आभार जताया। सीएम साय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर अपनी भावनाओं को साझा किया।
सीएम साय ने कहा कि आज ही के दिन पिछले वर्ष 03 दिसम्बर 2023 (Chhattisgarh Assembly Elections 2023) का वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं।
सीएम साय ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के एक साल। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। पुनः प्रदेश की जनता का कोटि-कोटि आभार।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने X पर पोस्ट करते हुए आभार जताया है, उन्होंने कहा – छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। BJP ने आज ही के दिन विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। भाजपा की सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख रही है।