Google Analytics —— Meta Pixel

हमने इंदिरा को नहीं छोड़ा, अब तेरी बारी, उल्टी गिनती शुरू, धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी से हड़कंप

Baba Bageshwar News : हिन्दू समाज की एकजुटता को लेकर 9 दिवसीय पदयात्रा निकालने वाले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मार देने की धमकी मिली है. पंजाब से सिख कट्टरपंथी नेता बरजिंदर परवाना ने बागेश्वर बाबा को यह धमकी दी है. जिसके बाद परवाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

यह भी पढ़े :- पीएमश्री स्कूल देश की भावी पीढ़ी को संवारने की पहल, आधुनिक संसाधनों के साथ मिल रहा अनुकूल वातावरण

कट्टरपंथी नेता ने भरे मंच से धमकी देते हुए कहा- बाबा नोट कर ले, आज से तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. तुझे भी मार डालेंगे. बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान को लेकर यह धमकी दी गई है. बरजिंदर परवाना के धमकी देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में बरजिंदर कहता नजर आया- बागेश्वर धाम का एक साधु कह रहा है कि वह जो हरमंदिर है वहां पूजा और अभिषेक करेगा. मैं कहता हूं आओ लेकिन याद रखना, हमने इंदिरा गांधी को नहीं छोड़ा. बाबा नोट कर ले, उल्टी गिनती शुरू. बरजिंदर परवाना ने आगे कहा- हरमंदिर साहिब तो दूर अमृतसर आकर दिखा. तू आ तो सही… तुझको भी मार डालेंगे.

हमने इंदिरा गांधी को मारा

बरजिंदर परवाना आगे कहता है- ‘मैं कहता हूं आओ, लेकिन एक बात याद रखना। यहां हमने तुम्हारी मां इंदिरा गांधी को मारा, उसे अंदर पैर नहीं रखने दिया। यहां लाखों की फौज आई, उसे हमने गोलियों से भून-भून कर मार दिया। बेअंत को चंडीगढ़ में बम से उड़ाया।’

बागेश्वर बाबा की उल्टी गिनती शुरू…

बरजिंदर परवाना धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देते हुए कहता है- बागेश्वर वाले बाबा, आज नोट कर लेना। आज से तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तुझसे भी टकराएंगे और चाहे जैसे मर्जी, तुझे भी मारेंगे जरूर। तू आ तो सही, हरमंदिर साहिब तो दूर, बागेश्वर वाला बाबा अमृतसर आकर दिखाए। मैं अपने बाप का बेटा नहीं। अमृतसर छोड़ तू पंजाब में आकर दिखा। (Baba Bageshwar News)

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने 18 मार्च को मुरादाबाद में कहा था कि हरिहर मंदिर में रुद्राभिषेक होना चाहिए। अब तो जल्द से जल्द उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान संभल के हरिहर मंदिर को लेकर था, ना कि पंजाब के गोल्डन टेंपल के लिए। सिख कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे गोल्डन टेंपल के लिए समझ लिया। (Baba Bageshwar News)

Back to top button
error: Content is protected !!