Google Analytics —— Meta Pixel

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, बोला- ये करिश्मे से कम नहीं

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं. इस विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में एक यात्री के बचने की खबर सामने आ रही है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है.

यह भी पढ़े :- Iran Israel War : इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों को किया तबाह, इमरजेंसी घोषित

रमेश विश्वास ने कहा कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं. मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया. मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है.

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पुष्टि की कि विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है. प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसे (Ahmedabad Plane Crash) के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।

Back to top button
error: Content is protected !!