कांग्रेस MLA की मुश्किलें बढ़ी: भाजपा महिला कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार मामले में मामला दर्ज

Chhattisgarh Election : जशपुर कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रत्याशी यूडी मिंज की मुश्किलें बढ़ गयी है। महिला से दुर्व्यवहार के मामले पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। कुनकुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस विधायक समेत आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले में कल भाजपा ने कारवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था।

जाने क्या है पूरा मामला

महिला की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबुक उन्होंने अपना नाम मंजू भगत बताया है। मंजू की शिकायत के मुताबिक सुबह 8.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने महिला के घर में घुसकर धक्का मुकी करते हुए उसके हाथ से मोबाइल छिन लिया। महिला ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के अलावे प्रकाश किस्फोटा, विमल राम, महिंद्र राम, अर्जन राम सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी है। आरोप के मुताबिक प्रत्याशी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उसके घर में घुस आये। (Chhattisgarh Election)

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने CM भूपेश पर साधा निशाना, कहा- जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं वो गारंटी का पुलिंदा लेकर घूम रहे 

महिला का आरोप है कि उस पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का दवाब बनाया गया। उसके बाद पार्टी कार्यालय के लिए एक रूम मांगा गया, जब महिला ने इससे इनकार किया तो कांग्रेस प्रत्याशी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। यूडी मिंज ने ये धमकी दी कि दोबारा से विधायक बनने पर ठिकाने लगा दूंगा। महिला ने विधायक की धमकी पर खुद को खतरा बताया है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। (Chhattisgarh Election)

Related Articles

Back to top button