‘पछता रहा होगा विपक्ष’: NDA की बैठक में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को घेरा
NDA Parliamentary Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 5 अगस्त को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना के साहस और समर्पण का प्रतीक है और इसे पूरे देश के सामने लाना बेहद जरूरी था।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा,-
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग करने के बाद अब विपक्ष खुद ही पछता रहा होगा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ नेता ऐसे बयान देते हैं, जिन्हें लेकर अब सुप्रीम कोर्ट तक उन्हें फटकार लगा रही है। उन्होंने कहा,-
देश ने उनका बचपना देख लिया है।
बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्ताव पारित
एनडीए संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया:
“एनडीए संसदीय दल हमारे सशस्त्र बलों के अद्वितीय साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है।”
प्रस्ताव में भारतीय सेना द्वारा इन ऑपरेशनों के दौरान दिखाए गए पराक्रम को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक बताया गया।
तिरंगा अभियान और राष्ट्रीय दिवसों पर पीएम के निर्देश
प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी करें। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 अगस्त) और राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) को भी व्यापक रूप से मनाने का आह्वान किया। (NDA Parliamentary Meeting)
पृष्ठभूमि:
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ हाल ही में सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ किए गए महत्वपूर्ण अभियान थे, जिनमें सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। इन अभियानों के राजनीतिक और रणनीतिक प्रभावों को लेकर संसद से लेकर जनचर्चा तक गहन बहस हो रही है। (NDA Parliamentary Meeting)



