Google Analytics —— Meta Pixel

Satyapal Malik Death News : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

Satyapal Malik Death News : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज मंगलवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज करा रहे थे।

यह भी पढ़े :- ‘पछता रहा होगा विपक्ष’: NDA की बैठक में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को घेरा

सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर कार्य किया। वे जम्मू-कश्मीर के 10वें और अंतिम राज्यपाल थे, और उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किया गया था। (Satyapal Malik Death News)

लंबा राजनीतिक सफर

सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे और 1968-69 में छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए।
राजनीतिक करियर की मुख्य झलकियां:

  • 1974-77: उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य (भारतीय क्रांति दल)
  • 1980-86 और 1986-89: राज्यसभा सदस्य (उत्तर प्रदेश से)
  • 1989-91: लोकसभा सांसद (अलीगढ़ से, जनता दल)
  • 2017-18: बिहार के राज्यपाल
  • 2018: ओडिशा के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार)
  • 2018-19: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
  • 2019-20: गोवा के राज्यपाल
  • 2020-22: मेघालय के राज्यपाल

राजनीति में बेबाकी के लिए जाने गए

सत्यपाल मलिक को उनके बेबाक बयानों और किसान आंदोलन के समर्थन के लिए विशेष रूप से जाना गया। उन्होंने अक्सर सत्ता के सामने भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने से परहेज़ नहीं किया।

उनकी स्पष्टवादी छवि ने उन्हें आम जनता और खासतौर पर किसानों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

शोक की लहर, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा: – “बेखौफ आवाज़ आज शांत हो गई। सत्यपाल मलिक जी ने हमेशा जनहित और किसानों की बात की।”

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को बागपत स्थित पैतृक गांव हिसावदा लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। (Satyapal Malik Death News)

Back to top button
error: Content is protected !!