Google Analytics —— Meta Pixel

वैष्णो देवी मंदिर के पास शराब पी रहे थे ओरी, 7 लोगों पर दर्ज हुआ केस, SP बोले- तुरंत अरेस्‍ट करेंगे

Case Filed Against Orry : माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि वहां गलती से एक ऐसा कांड कर बैठे, जिसके बाद अब उनके अरेस्‍ट होने की नौबत आ गई है. रियासी जिले के एसपी ने यह साफ कह दिया है कि बॉलीवुड स्‍टार को अरेस्‍ट (Case Filed Against Orry) किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- रायपुर नगर निगम में नई MIC सदस्यों की घोषणा, महापौर मीनल चौबे ने 14 पार्षदों को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

यह सब ओरी के एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के बाद हुआ. ओरी ने कटरा के एक होटल में शराब पीने की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कटरा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है. उसके साथ आठ और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

ओरी अक्‍सर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्‍टार्स के साथ पिक्‍चर्स में नजर आता है. वो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है. 15 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक निजी होटल में ओरी आपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें शराब टेबल पर रखे हुई दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि कटरा में शराब और मीट के सेवन उसकी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. आरोप है की होटल परिसर में ओरी ने शराब का सेवन किया, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है क्योंकि ऐसे माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर सख्त वर्जित है.

जांच के लिए बनी विशेष टीम

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए एसपी कटरा, डीएसपी कटरा और एसएचओ कटरा के नेतृत्व में एक खास टीम बनाई गई है. पुलिस सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहेगी. एसएसपी रियासी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. (Case Filed Against Orry)

Back to top button
error: Content is protected !!