Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 5 नए जिले में ओएसडी नियुक्त, दो जिले के कलेक्टर भी बदले

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभावार दौरे से पहले राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, इसमें कुछ अफसरों के काम के बोझ को कम किया गया है, तो कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं 20 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति मिली है। इसके अलावा 18 अफसरों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि पांच नए जिलों के लिए विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारियों (ओएसडी) की नियुक्ति की गई है।

वहीं कृषि विभाग में नरवा, गरवा, घुरुवा, बाडी और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी एस. भारतीदासन को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी डॉ. कमलप्रीत सिंह के पास थी। प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ से वन विभाग लेकर गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वन विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को सौंपी गई है। जबकि उनके पास से गृह एवं जेल विभाग वापस लिया गया है।

इफ्फत आरा सूरजपुर और गौरव मुंगेली कलेक्टर
राज्य सरकार ने 2012 बैच की अफसर इफ्फत आरा को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया है। यहां के कलेक्टर गौरव सिंह को मुंगेली जिले की जिम्मेदारी गई है। मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत को नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त बना दिया गया है।

ये हैं पांच जिले के ओएसडी

जिला- ओएसडी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -जगदीश सोनकर

मोहला-मानपुर-चौकी- एस. जयवर्धन

सारंगढ-बिलाईगढ़- डी. राहुल वैंकट

सक्ती-नूपुर राशि पन्ना

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- पीएस धु्रव

इन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

अफसर-अतिरिक्त जिम्मेदारी

जनक प्रसाद पाठक- महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री। (अन्य जिम्मेदारी यथावत)

डॉ. प्रियंका शुक्ला-नगरीय प्रशासन विभाग (अन्य जिम्मेदारी यथावत)

डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई- सीईओ एनआरडीए, नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी और गोधन न्याय योजना

अवनीश कुमार शरण- मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (अन्य जिम्मेदारी यथावत)

धर्मेश कुमार साहू- आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल

संबित मिश्रा- आयुक्त नगर निगम रायगढ़

Back to top button
error: Content is protected !!