छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान जारी, 19.33 लाख किसानों ने बेचा धान

Paddy Procurement Campaign: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान लगातार जारी है, जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 80.55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में 19.33 लाख किसानों को लगभग 16 हजार 217 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 

यह भी पढ़ें:- 89 MBBS डॉक्टरों ने नहीं की ज्वाइनिंग, सभी से वसूले जाएंगे 25-25 लाख

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर पिछले साल की तरह इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए DO जारी किया गया है, जिसके खिलाफ मिलर्स द्वारा 55 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 02 जनवरी को 44 हजार  किसानों से 1.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 23 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। (Paddy Procurement Campaign)

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने मां कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

अगले दिन की धान खरीदी के लिए 55 हजार 440 हजार टोकन और ‘टोकन तुंहर हाथ एप’ के जरिए लगभग 7 हजार 608 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। (Paddy Procurement Campaign)

Related Articles

Back to top button