2025 के लिए पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 139 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस बार 139 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी के साथ ही 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण दिया जाएगा। इनके अलावा राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री से दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
इस बार 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं। भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे महत्वपूर्ण सम्मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के तौर पर दिया जाता है। पद्म सम्मान की शुरुआत साल 1954 में भारत सरकार ने की थी। साल 1955 में इसे पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण नाम दे दिया गया, तब से यही सिलसिला चला आ रहा है। (Padma Awards 2025)
इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण पुरस्कार
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
- एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, केरल)
- दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
- न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार) (Padma Awards 2025)
इन्हें मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार
- जोस चाको पेरियापुरम (चिकित्सा, केरल)
- कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य-पुरातत्व, NCT दिल्ली)
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, महाराष्ट्र)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु)
- नंदमुरी बालकृष्ण (कला, आंध्र प्रदेश)
- ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, कर्नाटक)
- अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, NCT दिल्ली)
- जतिन गोस्वामी (कला, असम)
- पी आर जेश (खेल, केरल) (Padma Awards 2025)
- पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग, गुजरात)
- पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
- रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश)
- साध्वी ऋतंभरा (समाज सेवा, उत्तर प्रदेश)
- एस अजित कुमार (कला, तमिलनाडु)
- शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
- शोभना चंद्रकुमार (कला, तमिलनाडु)
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, बिहार)
- विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका) (Padma Awards 2025)
देखें पूरी लिस्ट






