Google Analytics —— Meta Pixel

UP से सकुशल लौटे बंधक बनाए गए पहाड़ी कोरवा युवा, CM साय का जताया आभार

Pahadi Korwa Youth Returned: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर छत्तीसगढ़ सरकार से सहायता की अपील की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ वापस लाया। 

यह भी पढ़ें:- पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस, पढ़ें पूरी खबर

गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल SDM रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा। राही ने बागपत जिला प्रशासन से संपर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं। (Pahadi Korwa Youth Returned)

पहाड़ी कोरवा युवाओं ने CM साय का जताया आभार

ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री  साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया। (Pahadi Korwa Youth Returned)

Back to top button
error: Content is protected !!