पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में फिर की फायरिंग, BSF का जवान शहीद

Pakistan Firing Jammu: पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने फिर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में फायरिंग की है। BSF अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई, जिसमें BSF का एक जवान घायल हो गया, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान का नाम लाल फर्न किमा है। ये तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है।सबसे पहले 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कोरिया और कोरबा में करेंगे जनसभा

वहीं दूसरी बार 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। हालांकि 25 फरवरी 2021 के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के अलावा कई क्षेत्रों में सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। सांबा के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गोलीबारी लगभग 2-2.30 बजे शुरू हुई। काफी गोलीबारी हुई। गोलीबारी 4-5 साल बाद हुई है। वहीं रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन ड्यूटी पर लगी डॉक्टर शमशाद ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए 28 साल के BSF जवान को यहां लाया गया था। (Pakistan Firing Jammu)

जवानों ने शोपियां में एक आतंकी को किया ढेर

उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसे देर रात लगभग 1 बजे यहां लाया गया था। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीमें तुरंत यहां पहुंच गईं। इधर, शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। कई और आतंकियों की तलाश की जा रही है। (Pakistan Firing Jammu)

Related Articles

Back to top button