Google Analytics —— Meta Pixel

4 मई को भारत आएंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, SCO मीटिंग में होंगे शामिल

Pakistan Foreign Minister Bilawal: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी 4 मई को भारत दौरे पर आएंगे। वो 4 और 5 मई को गोवा में आयोजित होने वाले विदेश मंत्रियों की शंघाई सहयोग परिषद में पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। साल 2014 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आएगा। 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत दौरे पर आए थे। वहीं जब भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से बिलावल भुट्टो की इस विजिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी एक सदस्य पर फोकस करना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हाईवे पर आर्मी ट्रक में लगी भीषण आग, हादसे में 4 जवान शहीद

बता दें कि 29 जुलाई 2022 को भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री आमने-सामने थे। तब उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। इस दौरान एक मौका ऐसा भी था जब विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो बिल्कुल अगल-बगल की सीटों पर थे। इसके बावजूद बातचीत तो दूर दोनों के बीच दुआ-सलाम तक नहीं हुई थी। जुलाई 2022 की बैठक में SCO के सभी आठ सदस्य देशों के फॉरेन मिनिस्टर मौजूद थे। जयशंकर ने समिट से अलग 7 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की, लेकिन बिलावल को नजरअंदाज कर दिया था। (Pakistan Foreign Minister Bilawal)

वहीं जब उज्बेक राष्ट्रपति ने सभी विदेश मंत्रियों के लिए डिनर होस्ट किया, तब बिलावल और जयशंकर अलग-अलग बैठे। जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को छोड़कर सभी से बातचीत की। ग्रुप फोटो के दौरान भी दोनों के बीच 5 फीट से ज्यादा फासला नहीं था। यहां सभी विदेश मंत्रियों ने हाथ मिलाए, लेकिन जयशंकर और जरदारी अलग-अलग ही खड़े रहे। जानकारी के लिए बता दें कि SCO यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन का गठन 2001 में हुआ था। (Pakistan Foreign Minister Bilawal)

SCO एक पॉलिटिकल, इकोनॉमिकल और सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन है। भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान समेत इसके कुल 8 स्थाई सदस्य हैं। शुरुआत में SCO में छह सदस्य- रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान​​​​​​, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान थे। साल 2017 में भारत और पाकिस्तान के जुड़ने से SCO के स्थाई सदस्यों की संख्या 8 हो गई। 6 देश- आर्मीनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और टर्की SCO के डायलॉग पार्टनर हैं। 4 देश- अफगानिस्तान, ईरान, बेलारूस और मंगोलिया इसके ऑब्जर्वर सदस्य हैं। कई एक्सपर्ट SCO को NATO के काउंटर के रूप में देखते हैं। (Pakistan Foreign Minister Bilawal)

Back to top button
error: Content is protected !!