मार्च महीने के खत्म होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान

PAN Aadhaar Link : मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। सामान्य तौर पर मार्च को सिर्फ साल का तीसरा महीना माना जाता है, पर इसके और भी मायने हैं। मार्च सिर्फ साल का तीसरा महीना ही नहीं, वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना भी होता है। भारतीय वित्तीय वर्ष की अवधि 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होती है। एक वित्तीय वर्ष में लोगों को कई काम करने होते हैं। और चूंकि वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना मार्च है, ऐसे में उन ज़रूरी कामों को निपटाने के लिए लोगों के पास अब एक महीने का समय ही बचा है।

यह भी पढ़ें : World Kidney Day : अगर आपके भी शरीर में हो रही है ये समस्याएं, तो हो सकता हैं किडनी डेमेज होने का खतरा, जानें लक्षण

वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना 31 मार्च को खत्म हो रहा है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए 5 कामों को निपटा लेना ज़रूरी है। आइए उन 5 कामों पर नज़र डालते हैं।

PAN Aadhaar Link : आधार कार्ड को पैन कार से लिंक करना

जिन लोगों ने अब तक अपने आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं किया हैं, उनके लिए ऐसा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। इसके लिए अभी 1,000 रुपये की फीस का भुगतान करना पड़ेगा। आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करने पर 1 अप्रैल से पैन कार्ड काम नहीं करेगा। ऐसे में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपको 10,000 चुकाने होंगे।

म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन

जिन लोगों ने अब तक अपने म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन की प्रोसेस पूरी नहीं की हैं, उनके लिए भी आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। इसके बाद ऐसे लोगों का म्यूचुअल फंड अकाउंट फ्रीज़ कर दिया जाएगा।

PAN Aadhaar Link : इंवेस्टमेंट के ज़रिए इनकम टैक्स में छूट

जिन लोगों ने अभी तक टैक्स प्लानिंग नहीं की हैं, उनके लिए इस प्लानिंग को करते हुए विभिन्न सरकारी स्कीमों में इंवेस्ट करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में टैक्स में छूट पाने के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। इसके बाद इनकम टैक्स में छूट नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें : आपको मिल गया है इनकम टैक्स का नोटिस, फिर भी आप भर सकेंगे ITR, यहां देखें डिटेल्स

LIC पॉलिसी पर टैक्स में छूट

जो लोग एलआईसी पॉलिसी की खरीद पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में टैक्स में छूट पाना चाहते हैं, उनके लिए इस पॉलिसी को खरीदने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। इसके बाद खरीदी पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में टैक्स में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।

PAN Aadhaar Link : PMVVY में इंवेस्टमेंट

अगर कोई सीनियर सिटिज़न्स PMVVY (प्रधानमंत्री वय वंदना योजना) पेंशन स्कीम में इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। सरकार की तरफ से अब तक इस योजना को आगे बढ़ाने का नॉटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button