Google Analytics —— Meta Pixel

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का बजट सत्र, राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित

Parliament Adjourned: संसद का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दरअसल, संसद के आखिरी दिन की कार्यवाही भी हंगामे के चलते नहीं हो पाई। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए यानी अगले सत्र तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद स्थगित होने के बाद कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने विजय चौक पर तिरंगा मार्च किया। अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति की मांग को लेकर अड़ी कांग्रेस और 12 अन्य विपक्षी दलों ने विरोध जताने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की तरफ से रखी गई चाय की पार्टी का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें:- भारत में फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में 5335 नए केस, 13 की मौत

दरअसल, पिछली 14 बैठकों के दौरान दोनों सदनों में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर खूब हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने भी राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर हंगामा किया। इनके चलते सदन की कार्यवाही एक दिन भी नहीं चल पाई। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसदों और बाकी विपक्षी नेताओं ने मिलकर सदन में फिर हंगामा किया। उन्होंने फिर काले कपड़े पहनकर सदन का अपमान किया। ये देश देख रहा है कि कांग्रेस क्या कर रही है। (Parliament Adjourned)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो संविधान में यकीन करती है और न देश के कानून का सम्मान करती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अडाणी मुद्दे पर JPC की मांग चाहते हैं, लेकिन इसे सरकार बनाने से क्यों डर रही है। अडाणी की संपत्ति सिर्फ ढाई साल में 12 लाख करोड़ कैसे हो गई। मोदी जी क्यों एक ही व्यक्ति को इतनी चीजें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हम जब भी नोटिस देना चाहते थे। हमें कभी भी बोलने नहीं दिया। ऐसा पहली बार हुआ है। मैंने 52 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा। यहां 2 साल से मैं देख रहा हूं कि खुद सत्तारूढ़ पार्टी के लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं। बता दें कि राहुल को लेकर भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। राहुल के मुद्दे को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है। (Parliament Adjourned)

Back to top button
error: Content is protected !!