Google Analytics —— Meta Pixel

दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास

Parliament Proceedings Adjourned: संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था। एक महीने तक चले इस सत्र में लोकसभा ने 12 और राज्यसभा ने 14 बिल पास किए। हालांकि बार-बार हंगामे, नारेबाजी और स्थगन की वजह से कामकाज बहुत कम हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 120 घंटे चर्चा का समय तय था, लेकिन सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी। इसके बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ : हर ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए बनेगा महतारी सदन, मिली बड़ी मंजूरी

राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन बिलों को संयुक्त समिति (JPC) में भेजने का प्रस्ताव रखा और मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया। हालांकि विपक्ष लगातार नारेबाजी करता रहा। इसके बाद भी ऑनलाइन गेमिंग बिल ध्वनिमत से पास हो गया, लेकिन विपक्ष लगातार बिहार SIR मुद्दे पर चर्चा की मांग करता रहा। आखिर में राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। यह राज्यसभा का 268वां सत्र था। दरअसल, विपक्षी सांसदों के विरोध और हंगामे के कारण दोनों सदनों में आखिरी दिन भी कार्यवाही नहीं हो सकी। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में शिष्टाचार और परंपराओं के अभाव पर चिंता व्यक्त की और विपक्ष की सुनियोजित व्यवधानों और नारेबाजी के लिए आलोचना की। उन्होंने गरिमापूर्ण चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस सत्र में ज्यादा काम नहीं हो पाया, क्योंकि विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा और नारेबाजी की गई। उन्होंने बताया कि 120 घंटे चर्चा करने की योजना थी, लेकिन हंगामे की वजह से सिर्फ 37 घंटे ही काम हो सका, जो लक्षित चर्चा से कम थी। (Parliament Proceedings Adjourned)

सदन में मर्यादा और शांति का पालन नहीं हुआ: स्पीकर

अध्यक्ष ने कहा कि जनता सांसदों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुनती है, लेकिन सदन में मर्यादा और शांति का पालन नहीं हुआ। अध्यक्ष बिरला ने राजनीतिक दलों से अपने आचरण पर नियंत्रण रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सांसदों की भाषा, सदन के अंदर और बाहर, दोनों जगह संसद के बाहर भी, सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। इस सत्र में 12 विधेयक पारित किए गए। 28 और 29 जुलाई को ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा हुई, जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरों से हुआ। 18 अगस्त को अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भारत की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा शुरू हुई। इस सत्र में 419 प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए थे, लेकिन सुनियोजित व्यवधानों के कारण सिर्फ 55 प्रश्नों के ही उत्तर दिए जा सके। (Parliament Proceedings Adjourned)

सुनियोजित व्यवधान हमारी परंपरा नहीं: स्पीकर

उन्होंने कहा कि सदन के अंदर और संसद परिसर में की जा रही नारेबाजी और सुनियोजित व्यवधान हमारी परंपरा नहीं है। विशेषकर इस सत्र में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है। वह सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। हमें स्वस्थ परंपराओं का पालन करना चाहिए। सदन के अंदर गरिमापूर्ण चर्चा के प्रयास होने चाहिए, लेकिन मैं लगातार सुनियोजित विरोध और नारेबाजी देख रहा हूं। मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि हमें इससे बचने का प्रयास करना चाहिए और संसद के अंदर और बाहर हमारी भाषा अनुशासित और गरिमामय होनी चाहिए। (Parliament Proceedings Adjourned)

सहमति और असहमति लोकतंत्र की एक स्वाभाविक प्रक्रिया: बिरला

अध्यक्ष ने कहा कि सहमति और असहमति लोकतंत्र की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन हमारा सामूहिक प्रयास यह होना चाहिए कि हम संसद की गरिमा, शांति और मर्यादा बनाए रखें। मैंने प्रत्येक सदस्य को पर्याप्त समय और अवसर दिया है, लेकिन आप जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, वह देश देख रहा है। मैं एक बार फिर सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि हमें अपनी लोकतांत्रिक संस्था के भीतर परंपराओं को लागू करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा मैं प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। लोकसभा के इस सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उपस्थित थे। (Parliament Proceedings Adjourned)

Back to top button
error: Content is protected !!