Parliament Winter Session : जगदीप धनखड़ के खिलाफ राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी इंडिया ब्लॉक, विपक्ष ने चलाई मुहिम
Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस की अगुवाई में वाला इंडिया अलायंस राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। राज्यसभा के सभापति के कामकाज से नाराज इंडिया अलायंस के दल अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में करीब 70 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सभापति का रवैया पक्षपातपूर्ण है। इस प्रस्ताव में सभापति पर सदन में पक्षपातपूर्ण कामकाज का आरोप लगाया गया है। इंडिया अलायंस की पार्टियां अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकती हैं।
सभापति के खिलाफ असंतोष
विपक्ष ने अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान भी हस्ताक्षर अभियान चलाया था, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया था। हालांकि, इंडिया ब्लॉक अब सभापति जगदीप धनखड़ को लेकर असंतोष जता रहा है, और उन पर राज्यसभा में कुछ सांसदों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य कई छोटे दल इस प्रस्ताव को लेकर एकजुट हैं। (Parliament Winter Session)
क्या है सभापति को हटाने की प्रक्रिया
राज्यसभा के सभापति को पद से हटाने के लिए कम से कम 50 सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ प्रस्ताव सचिवालय को भेजना होता है. कम से कम 14 दिन पहले दिए गए इस नोटिस के बाद राज्यसभा में उपस्थित सदस्यों के बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे लोकसभा भेजना होता है. सभापति देश के उपराष्ट्रपति भी हैं जो दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है. ऐसे में उनको पद से हटाने के लिए जरूरी है कि यह प्रस्ताव लोकसभा से भी पारित हो. बता दें कि शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक ही चलना है।
सभापति ने सदन में क्या कहा?
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने से पहले हंगामे के बीच कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सौ फीसदी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अपने चैंबर में नेता सदन और विपवक्ष के नेता के साथ बैठक की जिसमें कई और फ्लोर लीडर्स भी मौजूद थे.देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता हमारे लिए सर्वोच्च है. हम के भीतर या बाहर, किसी भी ताकत को हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता से खिलावाड़ करने की अनुमति नहीं दे सकते. हम एक राष्ट्र के रूप में देशविरोधी ताकतों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (Parliament Winter Session)



