
PCC Chief Deepak Baij: छत्तीसगढ़ के विधायकों को ट्रेनिंग देने के लिए रायपुर के IIM यूनिवर्सिटी में पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि IIM में हमारे विधायकों के लिए 2 दिन के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन हुआ है। ये हमारे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के प्रयास से हुआ है। हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इस प्रोग्राम का लाभ छत्तीसगढ़ के विकास में मिलेगा। CM साय ने कहा कि पिछले साल भी यहां पर मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। सभी विधायक यहां 2 दिन तक रहेंगे और प्रशिक्षण लेंगे। कांग्रेस के हो या भाजपा के हम सभी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास का है। विशेषज्ञ बताएंगे कि हमें अपने जीवन में AI तकनीक का उपयोग कैसे करना है।
सभी विधायकों के लिए प्रशिक्षण: साव
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सभी विधायकों के लिए प्रशिक्षण है। ध्यान में होगा पूर्व में भी दो दिवसीय वहां प्रशिक्षण हो चुका है। क्या-क्या काम एक विधायक के नाते करना चाहिए। इसकी जानकारी दी जा रही है। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी के विधायकों और सांसदों को एक्स्ट्रा क्लास की जरूरत है। बीजेपी अपने आप को चरित्रवान पार्टी समझती है। कितने चरित्रवान है उनके ही विधायकों से स्पष्ट हो चुका है। पत्रकारों को धमकाने, माता-बहनों को उठाकर फेंकने वाले मंत्रियों की क्लास लगनी ही चाहिए। गालीबाज सांसदों की भी क्लास लगानी चाहिए। नए जीतकर आए विधायकों के पैर जमीन पर नहीं असमान पर है। इन्हें एक्स्ट्रा क्लास की जरूरत है। (PCC Chief Deepak Baij)
दिल्ली AIIMS में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के 49वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि AIIMS ने हेल्थकेयर में न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी भूमिका निभाई है। अपने अस्तित्व के 69 सालों में ब्रांड AIIMS मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण समय की कसौटी पर खरा उतरा है। इसके पूर्व छात्र न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी विभिन्न शीर्ष अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का नेतृत्व कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक लंबी यात्रा की है और इस यात्रा में आज हम कह सकते हैं कि ना केवल देश में बल्कि दुनिया में स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक लीडर के रूप में खड़ा है। (PCC Chief Deepak Baij)