Petrol Diesel Price Hike : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी
Petrol Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आम जनता को महंगाई का एक और झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। वहीं CNG की कीमतों में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
नई दरों के अनुसार, CNG का रेट 80.09 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। (Petrol Diesel Price Hike)
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
ताजा बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
अन्य महानगरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं—
मुंबई : 108.49 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 110.64 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 105.31 रुपये प्रति लीटर
वहीं डीजल के दाम—
मुंबई : 95.02 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 97.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 96.98 रुपये प्रति लीटर
15 मई से शुरू हुई बढ़ोतरी
सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई की सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी। उस दिन पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
19 मई को फिर बढ़े थे दाम
इसके बाद 19 मई को एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।
अब 23 मई को नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। (Petrol Diesel Price Hike)
यह भी पढ़े :- Rashifal 23 May 2026: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल



