Google Analytics —— Meta Pixel

खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल

Pilibhit Road Accident: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई। इस दौरान कार पेड़ से टकराई, जिसकी वजह से पेड़ टूटकर कार पर गिर गया, जिससे कार सवार दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकरी के मुताबिक कार सवार लोग बेटी की शादी के बाद चौथी देने उत्तराखंड से पीलीभीत आए थे, जहां से वापस घर लौटते समय गुरुवार देर रात न्यूरिया थाना क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : नारी शक्ति का हुआ सम्मान महतारी वंदन ने बढ़ाया मान, महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित विष्णु देव सरकार

मृतकों में दुल्हन के पिता-ससुर, बुआ-फूफा, भतीजा और ड्राइवर शामिल हैं। दरअसल, 4 दिसंबर को पीलीभीत के चंदोई गांव के अनवर का निकाह उत्तराखंड के खटीमा की हुस्ना बी से हुआ था। निकाह के अगले दिन लड़की के घरवाले चौथी लेने पीलीभीत आए थे, जहां देर रात दुल्हन की चौथी देकर वे दो कार से वापस घर लौट रहे थे। एक कार में दुल्हन, दुल्हन का भाई और दूसरे रिश्तेदार थे। जबकि दूसरी कार में दुल्हन के पिता-ससुर और अन्य लोग थे। दोनों कारें आगे-पीछे ही चल रही थी। न्यूरिया थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार के ड्राइवर ने स्पीड तेज की और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई। (Pilibhit Road Accident)

 

बेकाबू कार सड़क से 6 फीट नीचे खाई में गिरते हुए नीचे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा पेड़ कार के ऊपर गिर गया। तुरंत दुल्हन की गाड़ी के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई थी। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बाहर नहीं निकाल पाए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, जिन्होंने बुलडोजर बुलाया। इसके बाद कार से पेड़ को हटाया। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार 4 लोगों की हालत गंभीर है। (Pilibhit Road Accident)

SP अविनाश पांडे के मुताबिक हादसे के वक्त कार की स्पीड 100 से ज्यादा थी, जिसकी वजह से कार अचानक बेकाबू हो गई और खाई में गिर गई। SP ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। मृतकों में खटीमा के रहने वाले शरीफ अहमद (उम्र 50 साल), दुल्हन के पिता मंजूर अहमद (उम्र 65 साल), बुआ मुन्नी (उम्र 65 साल), भतीजा राकिब (उम्र 10 साल) और पीलीभीत के रहने वाले दुल्हन के फूफा बाबुद्दीन (उम्र 60 साल) और ड्राइवर शामिल हैं। घायलों में खटीमा के रहने वाले रईस अहमद (उम्र 45 साल), गुलाम रजा (उम्र 8 साल), पीलीभीत के अमजदी (उम्र 55 साल) और जाफरी बेगम (उम्र 60 साल) शामिल हैं। (Pilibhit Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!