Google Analytics —— Meta Pixel

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 30 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Placement Camp in Balrampur: बलरामपुर में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 30 दिसंबर को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड, होटल अंश इंटरनेशनल और नेशनल फाइनेंसियल सर्विस कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20, स्टेवार्ड के 08, हाउसकीपर के 06, कैशियर के 02 और फील्ड ऑफिसर के 10 खाली पदों को भरा जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि और समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:- जशपुर एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र, पहाड़ों से बहते झरने और जल प्रपात लगाते हैं चार-चांद

वहीं सरगुजा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना दरिमा के अंतर्गत विभिन्न कारणों से आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों के लिए खुली भर्ती से नियुक्ति परिशिष्ट तीन में आवेदन पत्र 9 जनवरी तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 08 रिक्त पदों में सहायिका की भर्ती की जानी है, जिसकी सूची परियोजना कार्यालय और जनपद कार्यालय अंबिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों पर सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर जमा या पंजीकृत डाक से निर्धारित अवधि तक भेज सकती है। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों के संबंध में परियोजना कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। (Placement Camp in Balrampur) 

श्रमिकों के लिए पंजीयन और नवीनीकरण

छत्तीसगढ़ भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को पंजीयन नवीनीकरण का अंतिम अवसर प्रदान किया है। ऐसे श्रमिक, जिनके पंजीयन की वैधता 1 साल या उससे ज्यादा समय पहले समाप्त हो चुकी है और जिन्होंने अभी तक पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण करा सकते हैं। पंजीयन नवीनीकरण के लिए श्रमिक श्रमेव जयते मोबाइल एप, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, विभागीय वेबसाइट या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अंतिम तिथि के बाद अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत मान लिया जाएगा। मंडल ने निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराएं, जिससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। श्रमिक किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र के हेल्पलाइन नंबर -07713505050 पर संपर्क कर सकते हैं। (Placement Camp in Balrampur) 

Back to top button
error: Content is protected !!