Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर, बस्तर और गरियाबंद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

Placement Camp in Chhattisgarh: बीजापुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 12 जनवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन कर कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह प्लेसमेंट कैंप 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आयोजित होगा। इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 144 नए पदों की मिली स्वीकृति

ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर- 7985881475 और 8319926968 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा bijapur.gov.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर भी अपडेट ले सकते हैं। बस्तर जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था परिसर में 12 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा कैंप

संस्था के प्राचार्य ने बताया कि यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें ITI के सभी व्यवसायों से उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ITI पास युवाओं का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन कराना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कैंप के दौरान औद्योगिक प्रतिष्ठानों का एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन भी मौके पर ही किया जाएगा। इसके लिए कई निजी कंपनियों के संचालकों और प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य आकर्षण मुंबई की एक प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी की ओर से जाने वाली भर्ती प्रक्रिया होगी। इस विशेष भर्ती में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। (Placement Camp in Chhattisgarh)

निजी क्षेत्र में 519 पदों पर होगी भर्ती

चयनित युवाओं को पहले दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान उन्हें हर महीने 18 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। प्राचार्य ने बस्तर क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा ITI उत्तीर्ण युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। गरियाबंद में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 16 जनवरी को एक बड़े प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। (Placement Camp in Chhattisgarh)

RRB Technician Recruitment 2025 :

इस कैंप में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान भाग लेंगे, जिनमें सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस (भिलाई) और स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (रायपुर) प्रमुख हैं। सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेंटर और क्रेन ऑपरेटर जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र (मूल और छायाप्रति) के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार फोन नंबर 07706-241269 और मोबाइल नंबर 9329559607 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!