Google Analytics —— Meta Pixel

निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई, दंतेवाड़ा जिले के 33 कॉमन सर्विस सेंटर बंद

Delhi CSC Action: दंतेवाड़ा जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर CSC मुख्यालय दिल्ली ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद जिले के 33 CSC की पहचान संख्या (आईडी) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि कई कॉमन सर्विस सेंटर बिना स्थायी केंद्र के संचालित हो रहे थे। कुछ केंद्रों में निर्धारित कॉमन ब्रांडिंग नहीं थी या बैनर बिना फ्रेम के लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर, बस्तर और गरियाबंद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

कई जगहों पर दर सूची (रेट चार्ट) भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा कुछ ग्राम स्तरीय उद्यमी (व्हीएलई) अपनी अधिकृत CSC पहचान संख्या की बजाय अन्य माध्यमों से लेन-देन कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। CSC मुख्यालय ने कहा कि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और CSC टीम की ओर से फिर निरीक्षण किया जाएगा। अगर अन्य केंद्रों में भी अनियमितताएं मिली तो उनकी पहचान संख्या भी रद्द की जा सकती है, जिन व्हीएलई की आईडी बंद की गई है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि निर्धारित ब्रांडिंग लगाएं, दर सूची प्रदर्शित करें और स्थायी केंद्र से संचालन सुनिश्चित करें।

मानकों की फिर की जाएगी समीक्षा

सभी लेन-देन सिर्फ अपनी अधिकृत CSC आईडी से करें। इन मानकों का पालन करने के बाद ही उनके मामलों की फिर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद पहचान संख्या फिर सक्रिय करने पर विचार किया जाएगा। CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन ब्रांडिंग सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है, ताकि सभी VLE अपने केंद्रों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित कर सकें। यह कार्रवाई जिले में पारदर्शिता बढ़ाने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

क्या है कॉमन सर्विस सेंटर ?

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) एक सरकारी पहल है, जो डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में लोगों को सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच देने के लिए स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि लोग घर के करीब ही डिजिटल और जरूरी सेवाएं प्राप्त कर सकें। आसान शब्दों में कहे तो CSC ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल इंडिया के तहत लोगों को “वन-स्टॉप सेंटर” की सुविधा देता है, ताकि उन्हें सरकारी और डिजिटल सेवाओं के लिए शहरों तक जाने की जरूरत न पड़े। (Delhi CSC Action)

कॉमन सर्विस सेंटर के मुख्य काम 

श्रेणी सेवाएं / सुविधाएं विवरण
सरकारी सेवाएं आधार कार्ड नया बनवाना, अपडेट करना, लिंकिंग
पैन कार्ड आवेदन, सुधार और डाउनलोड
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र बनवाना और डाउनलोड
पासपोर्ट सेवाएं आवेदन और स्टेटस जांच
राशन कार्ड आवेदन, अपडेट और विवरण
किसान योजनाएं PM किसान योजना, फसल बीमा के लिए आवेदन
डिजिटल और वित्तीय सेवाएं मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज मोबाइल और टीवी रिचार्ज
बिल भुगतान बिजली, पानी, गैस बिल
बैंकिंग सेवाएं बैंक अकाउंट, नेट बैंकिंग, मुद्रा लोन
ऑनलाइन टिकटिंग रेल, बस, हवाई जहाज की टिकट
शिक्षा और कौशल विकास डिजिटल साक्षरता कंप्यूटर और इंटरनेट ट्रेनिंग
ऑनलाइन कोर्स/प्रशिक्षण कौशल विकास, सर्टिफिकेशन
स्वास्थ्य और बीमा हेल्थ कंसल्टेशन ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन
बीमा सेवाएं जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस, सरकारी योजनाएं
व्यवसायिक और उद्यमी सेवाएं MSME/ स्टार्टअप सहायता बिजनेस योजना, लॉजिस्टिक और मार्केटिंग सपोर्ट
सरकारी योजना सलाह उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी
Back to top button
error: Content is protected !!