शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, 200 पदों में भर्ती के लिए 24 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Placement Camp in Dhamtari: धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 मार्च को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैंप में रायपुर के निजी संस्थानों की ओर से 200 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 13 हजार रुपए मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैंप के माध्यम से सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, फील्ड ऑफिसर और आरओ-कलेक्शन ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैंप में रोजगार प्राप्त करने के लिए दसवीं पास से लेकर गेजुएट प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- लोगों को हाथियों के प्रति नकारात्मक धारणा बदलने की जरूरत, इतिहास में हाथियों का रहा मनुष्य के साथ घनिष्ठ संबंध
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास के साथ जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करने होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि रायपुर के निजी संस्थान शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर की ओर से 140 पदों और रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी के स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट की ओर से 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Placement Camp in Dhamtari)
अंबिकापुर में कई संविदा पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत सरगुजा जिले में अलग-अलग संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती जिला पंचायत सरगुजा के अंतर्गत की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को ही प्राथमिकता होगी। विकासखंड परियोजना प्रबंधक 02 पद (01-अनुसूचित जनजाति, 01-अनुसूचित जाति, क्षेत्रीय समन्वयकः-10 पद (02-अनारक्षित, 05-अनुसूचित जनजाति (01-महिला, 01-दिव्यांग), 01-अनुसूचित जाति, 02-अन्य पिछड़ा वर्ग, लेखा सह एम.आई.एस. सहायकः’’ 06 पद (02-अनारक्षित, 03-अनुसूचित जनजाति (01-महिला), 01-अन्य पिछड़ा वर्ग पर भर्ती होगी। (Placement Camp in Dhamtari)
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रकिया 13 मार्च से शुरू हुई है। अभ्यर्थी 28 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट-रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ‘मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा’ को प्रेषित करने होंगे। आवेदन पत्र बंद लिफाफे में भेजे जाने चाहिए, जिस पर पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो। ज्यादा जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/ और https://bihan.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना है। इच्छुक उम्मीदवारों निर्धारित तिथि और समय सीमा का ध्यान रखें। (Placement Camp in Dhamtari)



