भारत विस्तार नहीं विकास की नीति में विश्वास करता है: PM नरेंद्र मोदी

PM Meet Brunei Sultan: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके भावपूर्ण शब्द, गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं आपका और पूरे शाही परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सबसे पहले मैं आपको और ब्रुनेई के लोगों को आजादी की 40वीं वर्षगांठ पर 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे अत्यंत खुशी है कि मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ब्रुनेई की यात्रा करने का और आपसे भविष्य के विषय में चर्चा करने का सौभाग्य मिला है। ये भी सुखद संयोग है कि इस वक्त हम द्विपक्षीय साझेदारी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत की Act East Policy और Indo-Pacific विजन में ब्रुनेई का महत्वपूर्ण साझेदार होना, हमारे लिए उज्जवल भविष्य की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से और हमारी चर्चाओं से आने वाले समय के लिए हमारे संबंधों को रणनीतिक दिशा मिलेगी। यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ब्रुनेई द्विपक्षीय यात्रा है, लेकिन यहां मिले अपनेपन ने मुझे दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का एहसास हर पल करवाया है। हमने निर्णय लिया है कि अपने संबंधों को साझेदारी बढ़ाने का दर्जा देंगे। हमारी साझेदारी को स्ट्रेटेजिक दिशा देने के लिए हमने सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। हम आर्थिक, वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे लोगों से लोगों तक संबंध हमारी साझेदारी की नींव हैं। मुझे खुशी है कि भारतीय समुदाय ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था और समाज में सकारात्मक योगदान दे रहा है। (PM Meet Brunei Sultan)

आयामों पर विचार-विमर्श किया: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि भारतीय राजदूतावास के लोकार्पण से भारतीय समुदाय को एक स्थाई एड्रेस मिला है। भारतीय समुदाय के कल्याण और हितों की देख-रेख के लिए हम यहां की सरकार के आभारी हैं। इस साल हम भारत-ब्रुनेई संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमने इस साल संबंधों को उन्नत साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक दिशा देने के लिए आयामों पर विचार-विमर्श किया है। जिस त्रुटिहीन तरीके से वे भारतीय नागरिकों के साथ व्यवहार करते हैं और उनकी मेजबानी करते हैं, उसके लिए हम ब्रुनेई के सुल्तान और उनकी सरकार के आभारी हैं। ब्रुनेई भारत की इंडो-पैसिफिक और एक्ट ईस्ट विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। भारत आसियान की केंद्रीयता को प्राथमिकता देता है और यूएनसीएलओएस कानूनों का सम्मान करता है। (PM Meet Brunei Sultan)

दोनों देशों के बीच दोस्ती गहरी हो सके: BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विस्तार नहीं विकास की नीति में विश्वास करता है। इस दौरे को लेकर BJP ने कहा कि सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात भारत और ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। उनकी व्यापक चर्चाओं ने व्यापार, वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया। दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने, वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के अवसरों की खोज की, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती गहरी हो सके। (PM Meet Brunei Sultan)





