Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने NDA शासित राज्यों के CM-डिप्टी CM के साथ की बैठक, कहा- हर मुद्दे पर बोलने की नहीं है जरूरत

PM Meeting With CMs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में NDA शासित राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकास की गति में और तेजी लाने के साथ डबल इंजन की सरकार का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में NDA के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों ने जल संरक्षण, शिकायत निवारण, मजबूत प्रशासनिक संरचना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेल और अन्य विषयों समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपने सर्वोत्तम तौर-तरीकों पर प्रस्तुतियां दी। इन अनुभवों को सुनना बहुत अद्भुत था।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने मन की बात में दंतेवाड़ा का किया जिक्र, कहा- बच्चों में साइंस का पैशन, खेल में भी कर रहे हैं कमाल

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैंने देश के विकास की गति में और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया और यह सुनिश्चित किया कि डबल इंजन की सरकार का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचे। स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, युवा सशक्तिकरण, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत तालमेल बनाने के बारे में बात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी ने BJP नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर और इससे जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने को लेकर चेतावनी दी है। PM मोदी ने NDA नेताओं से कहा कि उन्हें हर मुद्दे पर बोलने की जरूरत नहीं है। न ही गैर-जरूरी बयानबाजी करने की जरूरत है। (PM Meeting With CMs)

MP के मंत्री और नेताओं ने दिया था विवादित बयान

दरअसल, 11 मई को MP के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था। उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद विजय शाह ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने शाह की माफी को नामंजूर करते हुए कहा कि मंत्री के बयान से पूरा देश शर्मसार है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT की जांच चल रही है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाई गई है। इस बीच हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने 24 मई को कहा था कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव और जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने।

डिप्टी CM देवड़ा के बयान पर भी मचा था बवाल

BJP सांसद ने आगे कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर PM की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं। भाजपा सांसद को इस बयान को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने भी माफी मांग ली। सांसद ने कहा कि राजनीतिक विवाद पैदा करने के लिए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले भी MP के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। कांग्रेस ने इसे सेना के शौर्य का अपमान बताया था। (PM Meeting With CMs)

Back to top button
error: Content is protected !!